राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार (4 जून) को भारत में करीब 51 करोड़ रुपये नेट की कमाई की। फिल्म देशभर में 12,412 शोज में चली और इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 45.5% रही। बता दें कि मूवी को रिलीज से पहले ही अच्छा फायदा मिला था।

बुधवार शाम को हुए प्रीमियर शोज से ‘पेद्दी’ ने 18.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। उस दौरान ऑक्यूपेंसी 72% रही, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अगर प्रीमियर और पहले दिन की कमाई को मिलाकर देखा जाए, तो फिल्म का इंडिया में कुल 69.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और इसका ग्रॉस कलेक्शन 82.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: Peddi Review: एक्शन, इमोशन और प्रेरणा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है ‘पेद्दी’, राम चरण ने छोड़ी गहरी छाप

वर्ल्डवाइड आंकड़ा 112 करोड़ के पार

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेद्दी’ ने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की। रिपोर्ट के अनुसार, राम चरण की मूवी ने पहले दिन ही 112.49 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार आगाज किया है।

बता दें कि इसकी सबसे खास बात पहले दिन तेलुगु में 6,944 शो में 68% ऑक्यूपेंसी रही। गुरुवार नॉन वीकेंड होने केबावजूद इतने सारे शो में ऐसी ऑक्यूपेंसी बनाए रखना दिखाता है कि फिल्म की मांग सिर्फ खास फैंस तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आम दर्शकों तक भी पहुंची है।

अन्य भाषाओं में ‘पेद्दी’ की कमाई

वहीं, मूवी ने हिंदी में 4,333 शो में 16% ऑक्यूपेंसी के साथ 3 करोड़ की कमाई की। कन्नड़ भाषा में 210 शो से 22% ऑक्यूपेंसी के साथ 25 लाख का बिजनेस किया। तमिल में 701 शो से 22% ऑक्यूपेंसी के साथ 45 लाख कमाए। मलयालम में 220 शो से 16% ऑक्यूपेंसी के साथ 10 लाख की कमाई हुई।

‘गेम चेंजर’ से आगे निकली ‘पेद्दी’

‘पेद्दी’ की तुलना अगर राम चरण की पिछली सोलो रिलीज ‘गेम चेंजर’ से की जाए, तो उस फिल्म ने पहले दिन 17,753 शो में 51 करोड़ रुपये (नेट) कमाए थे और भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 61.09 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, विदेशी बाजार से पहले दिन 19 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई हुई, जिससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 80.09 करोड़ रुपये हुआ था।

यह भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review LIVE: सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘है जवानी तो इश्क होना है’, जानें कैसी है वरुण धवन की फिल्म