भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक विवाद के बीच एक बार फिर भावुक मोड़ देखने को मिला है। ज्योति सिंह ने कुछ दिन पहले इमोशलन गाने के जरिए अपने दिल का दर्द जाहिर किया था। अब उन्होंने फिर ऐसा ही वीडियो शेयर किया।
ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो झूले पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने हरे रंग का सूट पहना है और वो सिर पर पल्लू लिए हाथ में किताब पकड़े हुए हैं। वीडियो के साथ उन्होंने ‘देवदास’ फिल्म का ‘बैरी पिया’ गाना लगाया है।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने दुखी होने वाला इमोजी लगाया है। उन्हें इस तरह देख फैंस को उनका दर्द साफ नजर आ रहा है। ऐसे में तमाम लोग उनकी पोस्ट पर दिल बना रहे हैं और कई उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 24 साल पहले दिग्गज एक्टर का हुआ था एक्सीडेंट, बेटी ने कहा- बैंक में पैसे नही थे, अब इंडस्ट्री पर लगाए इल्जाम
यूजर्स के कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, “ऐसी पता नहीं कितनी लड़कियां होगी जो ऐसे दौर से गुजर रही है,जिनको उनके पतियों ने नर्क के दलदल में धकेल दिया।” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “वो दिन जल्द ही आएगा जब आप दोनों एक साथ होंगे। आप दोनों परंपरावादी हैं, निश्चित रूप से ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहेगी, बस थोड़ा और धैर्य रखें। पवित्रता, धैर्य और दृढ़ता हर सफलता के लिए आवश्यक हैं।”
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने आधी रात खुद खुदवाई अपने पालतू डॉग की कब्र, रिश्तेदार ने सुनाया किस्सा
जहां एक तरफ पवन सिंह इस रिश्ते से अलग होना चाहते हैं, वहीं ज्योति सिंह बार-बार अपने पोस्ट और बयानों से यह साफ कर चुकी हैं कि वो इस रिश्ते को बचाना चाहती हैं। इसके बारे में अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….
