दो बार हार का सामना करने वाले एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तीसरी बार में 2024 के चुनाव में इतिहास रच दिया था। डिप्टी सीएम बनने से पहले ही फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति में उनका एक दबदबा कायम हो चुका था। राजनीति से जुड़ने के बाद पवन कल्याण से जुड़ी खबरें आमतौर पर सुनने मिल ही जातीं हैं। अब उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा ने अपने हिस्से आए उस अकेलेपन के बारे में बताया है जो पवन कल्याण के राजनीति में आने पर उन्होंने महसूस किया था। चलिए बताते है क्या है पूरी खबर

यह भी पढ़ें- ‘मैं 5 बार वॉशरूम गई’, जब अक्षरा सिंह को मिला अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी गाने में काम करने का मौका, बोलीं- ये सपने जैसा था…

पवन कल्याण के लिए पत्नी ने किया इमोशनल पोस्ट

साल 30 सितंबर 2013 में अन्ना लेझनेवा से पवन कल्याण ने तीसरी शादी की थी। उससे पहले एक्टर की दो शादियों से उनके दो बच्चे हैं। जो उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आए थे। अन्ना लेझनेवा ने पवन के साथ अपनी और बच्चों की शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरों को साझा किया और अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए पवन कल्याण के लिए लिखा, ‘यह सफर आसान नहीं था। लोग सिर्फ जीत, मुस्कुराहट और जश्न देखते हैं, लेकिन उसके पीछे छिपे सालों के संघर्ष, थकान, अपमान और अनिश्चितता को बहुत कम लोग समझ पाते हैं। ऐसे कई दौर आए जब लगा कि पूरी दुनिया उनके खिलाफ खड़ी है। उन्हें अपमानित किया गया, उनका मजाक उड़ाया गया और कई तरह के आरोप लगाकर सवाल उठाए गए।’

यह भी पढ़ें- ‘आज सीधा जेल जाएगा, तब हीरो बन गया’ मधु ने अपनी ही फिल्म ‘फूल और कांटे’ पर उठाए सवाल

अन्ना लेझनेवा ने बताया अपने अकेलेपन का दर्द

अन्ना ने आगे लिखा, ‘जब वह बाहर अपने उसूलों के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब मैं घर पर बच्चों को संभालने की कोशिश कर रही थी। कई बार खुद को पूरी तरह अकेला महसूस किया। ऐसे भी दिन आए जब मैं टूट जाना चाहती थी, डरती थी और सोचती थी कि आखिर कोई अपने विश्वास के लिए कितना कुछ सह सकता है। लेकिन हमने हार नहीं मानी, क्योंकि कुछ लोग अपने जमीर से समझौता नहीं कर सकते।’

‘शायद यही वजह थी कि वो जीत सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक और मानवीय भी थी। सालों का दर्द एक पल में खुशी में बदल गया। उस समय मेरी आंखों में खुशी के आंसू थे, जिन्हें मोदी जी ने भी नोटिस किया था। वे आंसू इस बात के थे कि कभी-कभी भगवान इंसान को लंबे समय तक कठिन परीक्षाओं और अपमान से गुजरने देते हैं, ताकि सही समय आने पर उसकी गरिमा पूरी दुनिया के सामने वापस लौटा सकें।’

साल 2013 में पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा ने की थी शादी

बता दें कि दो शादियों के बाद पवन कल्याण की अन्ना लेझनेवा से मुलाकात 2011 में फिल्म ‘तीन मार’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। एक्टर उस समय अपनी एक्स वाइफ रेणु देसाई से तलाक के कारण अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। बताया जाता है कि पवन कल्याण को अन्ना से पहली नजर में प्यार हो गया था जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। उनका एक बच्चा भी है जिसका नाम मार्क शंकर पवनोविच है।