हॉलीवुड के दिग्गज सितारे सर पैट्रिक स्टीवर्ट (Patrick Stewart) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। ‘स्टार ट्रेक’ के कैप्टन पिकार्ड (Captain Picard) और ‘एक्स-मेन’ (X-Men) के चार्ल्स जेवियर उर्फ प्रोफेसर एक्स (Professor X) के रूप में जाने जाने वाले पैट्रिक स्टीवर्ट अपने फैंस की कमी चाहनेवालों को हमेशा खलेगी। उनके निधन से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री, थिएटर इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
पैट्रिक स्टीवर्ट को याद कर रोए फैंस
पैट्रिक स्टीवर्ट को मार्वल की नई फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में देखने का इंतजार किया जा रहा था। फैंस प्रोफेसर एक्स और मैग्नेटो (Magneto) को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को बेसब्र थे। ऐसे में पैट्रिक के जाने से सोशल मीडिया पर मातम पसर गया है। चाहनेवाले अपने फेवरेट एक्टर को याद कर रो रहे हैं।
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ पैट्रिक की आखिरी फिल्म होगी। ऐसे में फैंस का कहना है कि अब उन्हें पिक्चर में देखना बहुत दुखदायी और अलग अनुभव होगा।
15 की उम्र में छोड़ दिया था स्कूल
मार्वल का हिस्सा बनने से पहले पैट्रिक स्टीवर्ट थिएटर आर्टिस्ट हुआ करते थे। अपने 6 दशक लंबे एक्टिंग करियर में उन्होंने हॉलीवुड के छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स तो किए, मगर थिएटर से भी खुद को जोड़े रखा। 13 जुलाई 1940 को जन्मे पैट्रिक को स्कूल के दिनों में ही एक्टिंग के कीड़े ने काट खाया था। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ थिएटर करने का फैसला किया।
उन्होंने स्कूल में शेक्सपियर को पढ़ना शुरू किया था, जिसके बाद उन्होंने थिएटर जॉइन करने का सोचा। उनकी पहली पब्लिक परफॉरमेंस लोकल चर्च में सिंडरेला के प्रोडक्शन में थी। स्कूल छोड़ने के बाद वह ड्यूजबेरी रिपोर्टर के लिए पत्रकार बन गए थे। हालांकि एक्टिंग और नौकरी साथ करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।
18 साल की उम्र में पैट्रिक स्टीवर्ट का बुरा वक्त आया। उन्होंने अपने सिर के सारे बाल खो दिए। एक एक्टर और टीनएजर के तौर पर यह उनके लिए काफी दुखद था। उन्हें लगता था कि लड़कियां उन्हें आकर्षक नहीं मानेंगी। मगर कमाल की बात यह है कि अपना बाल्ड लुक के चलते ही उन्हें अपने करियर के सबसे बड़े मौकों में से एक मिला।
और पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले फैंस से अपील, ट्रैफिक डायवर्जन से बचने के लिए दी नसीहत
सालों स्ट्रगल के बाद मिली स्टार ट्रेक
थिएटर, ब्रॉडवे और टेलीविजन में काम लगभग 20 सालों तक काम करने के बाद उन्हें फिल्मों में छोटे किरदार मिलने शुरू हुए थे। अपने करियर के फर्स्ट हाफ के बारे में बात करते हुए खुद पैट्रिक ने कहा था ये ‘बढ़िया रहा है, लेकिन धमाकेदार नहीं।’ इसके बाद उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ आया।
रॉबर्ट एल जस्टमैन नाम के एक प्रोड्यूसर ने ‘स्टार ट्रेक’ को दोबारा बनाने का सोचा। वह एक्टर विलियम शैटनर के किरदार कैप्टन जेम्स टी कर्क का उत्तराधिकारी चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सोचा था कि किसी खूबसूरत फ्रेंच एक्टर को कास्ट करेंगे। लेकिन उनकी पत्नी की लॉस एंजलिस में हुई शेक्सपियर क्लास में उन्हें पैट्रिक स्टीवर्ट लेक्चर देते मिल गए।
जस्टमैन ने अपनी पत्नी से कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने अपना नया कैप्टन पा लिया है।’ पैट्रिक को जीन-ल्यूक पिकार्ड (Jean-Luc Picard) उर्फ कैप्टन पिकार्ड का रोल ऑफर किया गया। इस रोल में पैट्रिक की दिलचस्पी थी, मगर वो असमंजस में थे। उन्हें ‘स्टार ट्रेक’ के बारे में कुछ नहीं पता था। साथ ही उनके दोस्त और दिग्गज एक्टर सर इयान मैकेलेन ने उन्हें बड़ी मछली के पीछे भागने के चक्कर में अपना स्टेज करियर न छोड़ने की सलाह दी थी।

गंजेपन के लिए मेकर्स ने कहा था ये
लेकिन पैसा कमाने के ख्याल के साथ पैट्रिक स्टीवर्ट ने ‘स्टार ट्रेक’ के मेकर्स के साथ 6 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। उन्हें पूरा भरोसा था कि फिल्म ज्यादा नहीं चलेगा और वो थिएटर में वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा था, ‘सबने मुझे कहा था कि यह फ्लॉप होगा। मुझे एक दोस्त ने कहा था धूप सेको, पैसे कमाई और घर जाओ।’
शुरुआत में ‘स्टार ट्रेक’ के स्क्रीन टेस्ट के लिए उन्होंने विग पहनी थी। बताया जाता है कि उन्होंने कैप्टन पिकार्ड के स्क्रीन टेस्ट के लिए लंदन से लॉस एंजलिस अपनी विग मंगाई थी। मगर मेकर्स को उनका बाल्ड लुक ही पसंद आया। ‘स्टार ट्रेक’ के फाउंडर जीन रोडेनबेरी ने उन्हें विग निकालने के लिए कहा। वो बोले थे, ’24वीं शताब्दी में लोगों को फर्क नहीं पड़ेगा कि पिकार्ड गंजा है।’
बताया यह भी जाता है कि ‘स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जनरेशन’ में काम करते हुए पैट्रिक ने लगभग एक महीने तक अपना सूटकेस अनपैक ही नहीं किया था। उन्हें लगता था कि पिकार्ड के रोल से उन्हें जल्द निकाल दिया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। 4 स्टार ट्रेक फिल्मों में काम कर पैट्रिक हिट हो गए और उन्हें कैप्टन पिकार्ड के रूप में जाना जाने लगा।
सबके चहीते प्रोफेसर एक्स
हालांकि पिकार्ड का किरदार निभाकर मिली लोकप्रियता का नाकरात्मक असर भी उनपर हुआ। हॉलीवुड में उन्हें काम मिलन सीमित हो गया। टाइम्स से बात करते हुए पैट्रिक स्टीवर्ट ने कहा था, ‘कोई डायरेक्टर इस महान, भारी आवाज वाले इंग्लिश शख्स को कास्ट नहीं करना चाहता था। क्योंकि उन्हें लगता था कि ये पिकार्ड है और इससे आगे कुछ नहीं हो सकता।’
अंत में उन्होंने ‘एक्स-मेन’ फिल्मों में प्रोफेसर एक्स का रोल लिया। इनमें उनके को-स्टार उनके दोस्त इयान मैकेलेन थे, जिन्होंने मेग्नेटो का आइकॉनिक रोल निभाया। इस किरदार ने स्टीवर्ट को दुनियाभर में फेमस किया। मार्वल फैंस ने उन्हें प्यार दिया और आज उनके दुनिया छोड़ने पर वही आंसू भी बहा रहे हैं। सर पैट्रिक स्टीवर्ट की आखिरी फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’, 17 दिसंबर को भारत में और 18 दिसंबर को अमेरिका में रिलीज होगी।
