हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। थिएटर से लेकर फिल्मों तक उनका सफर काफी शानदार रहा। उनकी मौत की पुष्टि प्रवक्ता केली बुश नोवाक ने बताया कि बुधवार को लॉस एंजिलिस में उनका निधन हो गया। वह अल्जाइमर और लेवी बॉडी डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। हालांकि, उनकी इन बीमारियों के बारे में पहले कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।
एक्टर की मौत के बाद उनके एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट देखने मिला जिसमें बताया गया कि उनका निधन अल्जाइमर और लेवी बॉडी डिमेंशिया जैसी बीमारियों से जूझने के कारण हुआ है। उनकी तीसरी पत्नी सनी ओजेल उनके आखिरी पलों में उन्हीं के साथ थीं। पैट्रिक का निधन उनके लॉस एंजिल्स वाले घर पर हुआ।
ह्यू जैकमैन ने जताया दुख
पैट्रिक स्टीवर्ट के निधन से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके साथ ‘एक्स-मेन’ में काम कर चुके अभिनेता ह्यू जैकमैन ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि स्टीवर्ट न सिर्फ एक महान अभिनेता थे, बल्कि उनके अच्छे दोस्त भी थे। जैकमैन ने बताया कि उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा और वह उन्हें हमेशा याद करेंगे।
यह भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले फैंस से अपील, ट्रैफिक डायवर्जन से बचने के लिए दी नसीहत
गरीबी में बीता था बचपन
13 जुलाई 1940 को इंग्लैंड के यॉर्कशायर के मीरफील्ड में जन्मे पैट्रिक स्टीवर्ट का बचपन काफी गरीबी में बीता था। हालांकि, अपनी मेहनत और शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने आगे चलकर ब्रिटेन के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में अपनी जगह बनाई। अपने करीब 60 साल के करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों, टीवी शोज और स्टेज नाटकों में काम किया।
पैट्रिक स्टीवर्ट की फिल्में
उन्होंने स्टार ट्रेक, एक्स मेन, रॉबिन हुड मेन इन टाइट्स, ड्यून, चार्लीज एंजल्स जैसी शानदार फिल्मों और सीरीज में काम किया था। उनका व्हीलचेयर पर रहने वाले शक्तिशाली म्यूटेंट लीडर प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था।
यह भी पढ़ें- अर्जुन बिजलानी का 12000 sq ft में फैला करजत फार्महाउस, प्राइवेट पूल और रूफटॉप जकूजी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
