बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा और राजकुमार राव के घर में 15 नवंबर को बेटी का जन्म हुआ था। जिसके बाद दोनों की जिंदगी काफी बदल गई है। पर्सनल लाइफ के साथ-साथ पत्रलेखा ने अपने प्रोफेशनल बिजनेस में बिगस्टेप लिया। उन्होंने नई फिल्म ‘टोस्टर’ को प्रोड्यूस किया है। जिसमें उनके पति राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ​​नजर आएंगी।

हालांकि, फिल्म की हालिया स्क्रीनिंग के बाद पत्रलेखा को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। कई सोशल मीडिया पेजों ने मां बनने के बाद उनके लुक्स पर टिप्पणी की। अब पत्रलेखा ने ऐसे असंवेदनशील कमेंट्स का करारा जवाब दिया है और अपने पोस्टपार्टम शरीर की सच्चाई भी बताई।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “पैप पेजेस! मेरे साथ क्या हुआ है? मैंने अभी बच्चे को जन्म दिया है! हां, मेरा वजन बढ़ा है, जो आपको एक अजीब चीज लग रही है। मैंने बैठकर पहाड़ जितना खाना नहीं खाया, मैंने एक बच्चे को जन्म दिया है और साथ ही दो फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, जो आसान काम नहीं है। अगर मैं कर पाती, तो ऐसी नहीं होती। लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद मेरा शरीर ऐसा ही रिएक्ट कर रहा है। भगवान के लिए, थोड़ा तो इंसानियत दिखाइये।”

यह भी पढ़ें: ‘मुझे जिंदगी में लड़के नहीं चाहिए’, शक्ति मोहन ने बताया रिश्ते में दो बार खा चुकी हैं धोखा

राजकुमार और पत्रलेखा ने नवंबर 2025 में अपनी बेटी पार्वती पॉल राव का स्वागत किया था। इससे पहले IANS को दिए इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया था कि ‘टोस्टर’ को प्रोड्यूस करने के दौरान मां बनने की जिम्मेदारी ने उन्हें व्यस्त रखा और पोस्टपार्टम फेज से निपटने में मदद की।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने करण जौहर के साथ सुलझाए मतभेद- अब कोई दुश्मनी नहीं, मैं उन्हें बुरा इंसान नहीं मानती

उन्होंने कहा,“मैं बहुत खुश हूं। एक चीज होती है पोस्टपार्टम, जो हर महिला को जरूरी नहीं होती, और मां बनना कई बार ब्लैक होल जैसा महसूस हो सकता है। लेकिन ‘टोस्टर’ और राज की वजह से, और मैं खुश हूं कि यूनिवर्स ने मेरा साथ दिया, मुझे उतना महसूस नहीं हुआ। मुझे लगता है कि मैं अब पार्वती के लिए एक बेहतर मां हूं। इसलिए ये एक अच्छा फेज है।”

जानकारी के लिए बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा की मुलाकात ‘सिटी लाइट’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे और नवंबर 2021 में शादी की।