परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा संग शादी कर ली है, ये खबर सोशल मीडिया पर आप नेता संजीव अरोड़ा के ट्वीट के बाद फैली है। जिसमें उन्होंने परिणीति और राघव को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है,”मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हृदय से बधाई देता हूं। उनके साथ को खूब सारा प्यार मिले। मेरी शुभकामनाएं।” इस ट्वीट पर तमाम लोगों ने सवाल किए हैं कि क्या दोनों ने शादी कर ली है।
वहीं इस ट्वीट पर फिल्म जर्नलिस्ट ने कमेंट किया है, जिसके बाद लोग और भी सवाल करने लगे हैं। उन्होंने लिखा,”सगाई के लिए”। इसपर लोगों के मन में और भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरें इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। ये खबर तब उड़ी जब दोनों को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया। इसके बाद जब मीडिया रिपोर्टर ने राघव से एक्ट्रेस को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा,”आप राजनीति के बारे में पूछिए, परिणीति के बारे में नहीं।”

इसके बाद खबर आने लगी कि दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं। अब संजीव अरोड़ा के ट्वीट के बाद लोग इस खबर के ऑफिशियल होने का इंतजार कर रहे है। हाल ही में परिणीति डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर नजर आई थीं, जिसके बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे थे।
हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राज्यसभा में राघव को चिढ़ाते हुए कहा था कि आपने सोशलमीडिया में काफी जगह घेर ली, तो यहां सवाल की क्या जरूरत है।
रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की है और काफी समय से दोस्त हैं। परिणीति और राघव एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।