6 महीने पहले पिता बने आम आदमी पार्टी के सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने संसद में एक जरूरी मुद्दा उठाया है। उन्होंने आदमियों के लिए पिता बनने के बाद पैटरनिटी लीव को कानूनी अधिकार बनाने की मांग की है।

उन्होंने पैटरनिटी लीव के बारे में बात करते हुए तर्क दिया कि बच्चे की देखभाल करना एक साझा जिम्मेदारी होनी चाहिए और मांग की कि इसे भारत में कानूनी अधिकार बनाया जाए। राघव ने संसद से अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और उनकी पत्नी, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने उनके इस प्रयास की सराहना की।

राघव ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मैंने संसद में मांग की कि भारत में पैटरनिटी लीव एक कानूनी अधिकार होना चाहिए। जब ​​बच्चा पैदा होता है, तो दोनों माता-पिता को बधाई दी जाती है। लेकिन देखभाल की जिम्मेदारी एक पर होती है, मां पर।”

उन्होंने आगे कहा, “एक पिता को अपने नवजात बच्चे की देखभाल और अपनी नौकरी में से किसी एक को चुनने की मजबूरी नहीं होनी चाहिए। और एक मां को भी बच्चे के जन्म और उसके बाद की मुश्किलों से बिना अपने पति के साथ के नहीं गुजरना चाहिए। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद महिला को अपने पति की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, और पत्नी के प्रति पति की जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। मैंने संसद में ये मुद्दा इसलिए उठाया क्योंकि बच्चे की देखभाल दोनों की जिम्मेदारी है, और हमारे कानूनों में भी यही दिखना चाहिए।”

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ के साथ पूरे हुए अर्जुन रामपाल के सपने, रणवीर सिंह को बताया ‘बब्बर शेर’

परिणीति चोपड़ा ने उनके वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और उनपर ढेर सारा प्यार लुटाया। उन्होंने लिखा-

“मेरे प्रिय पति आज आपको संसद सदस्य ही नहीं, बल्कि हमारे बच्चे के नए पिता के रूप में बोलते देखना मेरे लिए बहुत खास पल था, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। हमने इस बारे में कई बार बात की है कि हमारे बच्चे को दोनों माता-पिता का साथ मिलना चाहिए, जितना भी हो सके।”

यह भी पढ़ें: ‘सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है’, दीपिका कक्कड़ की ननद सबा ने बंद किया अपना रेस्टोरेंट, बोलीं- हमें नुकसान होगा

उन्होंने आगे लिखा, “जब आपने पैटरनल लीव की बात की, तो वो सिर्फ एक पॉलिसी नहीं थी, बल्कि आपके एक अच्छे पिता होने की सोच से जुड़ी थी- जैसे आप बिना कहे जिम्मेदारी निभाते हैं और समझते हैं कि बच्चे की परवरिश दोनों की जिम्मेदारी होती है। बच्चे के जन्म के साथ सिर्फ मां नहीं, एक पिता भी जन्म लेता है।”

“आज आपने उन मांओं की आवाज संसद तक पहुंचाई, जो अक्सर अकेले सब कुछ संभालती हैं और जिनकी बात सुनी नहीं जाती। अगर इससे कुछ माता-पिता, खासकर मांओं को थोड़ा भी सहारा महसूस होगा, तो यह हमारे लिए बड़ी बात होगी। आप जैसे पिता और लीडर होने के लिए धन्यवाद-मुझे आप पर हमेशा गर्व है। मेरे राघाई। ”

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। 19 अक्टूबर 2025 को उनके पहले बच्चे नीर का जन्म हुआ।