बॉलीवुड में एक्टर्स हर चीज को थोड़ा सा एक्स्ट्रा करने में विश्वास करते हैं। अब परिणीति चोपड़ा को ही देख लीजिए, उन्होंने अपने पति राघव चड्ढा के साथ 35000 फीट की ऊंचाई पर अपना करवाचौथ का व्रत खोला है।
प्लेन में बैठकर दोनों चांद को देखते और अपना व्रत पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने इस वीडियो को एक कॉलेबोरेशन पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है।
ऐसा ही कुछ किस्सा परिणीति चोपड़ा की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर किया था। अपनी बहन के नक्शे कदम पर चलकर परिणीति चोपड़ा ने भी इस शानदार और अनोखे अंदाज में अपने करवाचौथ व्रत को पूरा किया है।
परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। प्लेन की खिड़की से चांद की झलक दिखाते हुए एक्ट्रेस उसके सामने हाथ जोड़ती और राघव चड्ढा के हाथ से पानी पीती दिखाई दी।
परिणीति ने ऐसा करने के पीछे की बताई वजह
उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘करवाचौथ वहीं हैं जहां हम साथ हैं, चाहे वो 35000 फीट की ऊंचाई पर ही क्यों ना हो। तुम मेरे हर सपने को सच कर देते हो, रगाई। सबसे बेहतरीन जीवनसाथी, सबसे खूबसूरत इंसान और सबसे प्यारे लड़के।’ उन्होंने आगे ऐसे पूजा करने के पीछे की वजह बताते हुए लिखा, ‘हमारी फ्लाइट लेट होने की वजह से चांद का दीदार घर की बजाय आसमान में उड़ते हुए प्लेन से हुआ। तो हमने वहीं 35000 फीट की ऊंचाई पर ही पूजा कर ली।’
पहले प्रियंका चोपड़ा भी कर चुकी हैं ऐसा
इससे पहले ऐसा ही कुछ प्रियंका चोपड़ा ने भी किया था। साल 2025 में ‘द कपिल शर्मा शो’ में प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था।
उन्होंने बताया कि एक बार निक जोनस के कॉन्सर्ट के दौरान वे दोनों चांद निकलने का इंतजार करते रहे। आसमान में बादल और बारिश होने के बावजूद, 60-70 हजार लोगों की मौजूदगी में शो चलता रहा।
यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में लगाई पिया के नाम की मेहंदी, रंग गाढ़ा करने के लिए अपनाया देसी नुस्खा
रात 10 बजे से 11 बजे तक इंतजार करने के बाद भी चांद नजर नहीं आया। तब निक उन्हें प्लेन में बादलों के ऊपर ले गए और फिर उन्होंने चांद देखने के बाद अपना व्रत खोला। प्रियंका का करवाचौथ से जुड़ा ये किस्सा काफी वायरल हुआ था।
