आदित्य धर की निर्देशित धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। बॉलीवुड के गलियारों में फिल्म की सफलता और शूटिंग के किस्से भी खूब सुनने को मिलते हैं। इन दिनों रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर के पार्ट 2 की चर्चा जोरों पर हैं। इसके पहले पार्ट को पसंद करने वाले धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो मार्च महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच चर्चा में धुरंधर फिल्म का एक सीन आ गया है, जिसकी शूटिंग के दौरान अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना सेट पर रो पड़े थे।
दुनियाभर के फैंस से धुरंधर को भरपूर प्यार मिला। फिल्म के गानों से लेकर इसकी स्टोरीलाइन को खूब पसंद किया गया। मगर धुरंधर के एक सीन की शूटिंग के दौरान सेट पर सन्नाटा छा गया था। इतना ही नहीं, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार फूट-फूटकर रो पड़े थे।
धुरंधर की शूटिंग में रो पड़े थे अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल
धुरंधर के शूटिंग सेट से जुड़ा एक किस्सा अभिनेता आर माधवन ने शेयर किया है, जिससे पता चला कि फिल्म के इमोशनल सीन की शूटिंग करना कास्ट के लिए भी कितना ज्यादा दर्द भरा काम था। सोनिया शिनॉय संग बातचीत करते हुए आर माधवन ने फिल्म के 26/11 वाले सीन को शूट करने का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब इस सीन को शूट किया जा रहा था, तो सेट पर हर तरफ उदासी का माहौल था। बता दें कि अक्षय खन्ना फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में नजर आए, और अर्जुन रामपाल ने ISI मेजर इकबाल का किरदार निभाया। धुरंधर के एक सीन में मुंबई में हुए 26/11 के अटैक को फिर से रीक्रिएट किया गया था।
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ फिर अस्पताल में होंगी भर्ती, 13 मिमी की सिस्ट सर्जरी करवाएंगी एक्ट्रेस
फिल्म के सीन में दिखाया गया है कि 26/11 का हमला होने के बाद अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना ऑनस्क्रीन इसका जश्न मनाते हैं, लेकिन सीन शूट होने के बाद दोनों टूट गए थे, और भारतीय लोगों पर हुए इस हमले को याद करके फूट-फूटकर रोने लगे थे। आर माधवन का यह खुलासा अब चर्चा का हिस्सा बन गया है।
