संदीप रेड्डी वांगा फिल्मों के जरिए हमेशा कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। साल 2023 में उनके निर्देशन में बनी एनिमल फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने लीड किरदार की भूमिका अदा की थी। बॉबी देओल का खलनयाक का रोल भी लोगों को फिल्म में खूब पसंद आया, और इससे उनका एक डांस परफॉर्मेंस भी खूब वायरल हुआ था। यही वो फिल्म थी, जिसने एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलवाने का काम किया था।
एनिमल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के साथ ही, हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बनाई थी। आज पर्दे के पीछे की खास पेशकश में जिक्र कर रहे हैं कि फिल्म का दमदार किरदार कैसे बना, और उसकी भूमिका निभाने वाले एक्टर का पहला रिएक्शन कहानी सुनने के बाद क्या था।
एनिमल के किरदार से खुद डर गए थे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की पुरानी फिल्मों को देखने के बाद कहा जा सकता है कि बॉलीवुड में उनकी छवि लवर बॉय वाली रही है। रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर किरदारों में एक्टर को ज्यादा पसंद किया गया, लेकिन एनिमल ने उनका एक एक्शन और खौफनाक वाला रूप बड़े पर्दे पर दिखाया। हाल ही में इस मूवी को जापान में रिलीज किया गया है। इसकी रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा ने फैंस से बात की, और कुछ रोचक किस्से शेयर किए।
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर’ का ये किरदार बन गया अमर, फैंस के दिलों पर आज भी करता है राज | अमर किरदार
एनिमल के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, ‘मुझे इस तरह के किरदार में खुद को देखने के लिए संदीप को क्रेडिट देना होगा। मैं हमेशा से लवर बॉय या कमिंग ऑफ एज किरदार का हिस्सा रहा हूं। लेकिन जब मुझे एनिमल फिल्म की कहानी सुनाई गई, तो एक्टर के तौर पर मुझे रणविजय सिंह का किरदार बेहद डरावना लगा। खैर, डायरेक्टर के आत्मविश्वास ने ही मुझे उस भूमिका को बेहतरीन ढंग से निभाने की हिम्मत दी।’
सिनेमाघरों में फिल्म देखने के दौरान दर्शकों को सबसे ज्यादा अच्छा रणबीर कपूर और बॉबी देओल का किरदार लगा। अबरार हक के रोल में बॉबी ने बिना संवाद के जो दमदार परफॉर्मेंस दी, वैसा एक बेहतरीन अभिनेता ही कर सकता है। फिल्म के इमोशनल सीन से लेकर हिंसक टकराव वाले सीन्स ने दर्शकों को पूरी तरह से फिल्म में घूम जाने पर मजबूर किया।
