बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय अपने सोशल मीडिया पोस्ट और पैपराजी के साथ उनके गुस्से के वीडियो के लिए काफी चर्चाओं में है। हाल ही में एक्टर को पैपराजी पर गुस्सा करते देखा गया था जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हुआ था। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें पैपराजी सलमान से माफी मांगते नजर आ रहे है। वीडियो सामने आते ही एक्टर का रिएक्शन वायरल होने लगा। जानिए पूरा मामला
क्या था मामला?
हाल ही में सलमान को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया था। तभी पैपराजी उनकी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम लेकर उन्हें फोटो खिंचवाने के लिए बुलाने लगी। जिस पर सलमान को गुस्सा आया और उन्होंने पैप्स को जोर से डांट लगा दी। अब पैपराजी ने दोबारा उन्हें घेर लिया लेकिन इस बार उनसे माफी मांगने के लिए।
यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Report: वित्तीय विवाद के बावजूद सूर्या और तृषा कृष्णन की ‘करुप्पु’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
सलमान ने किया पैपराजी को माफ
अभिनेता सलमान खान फिल्म ‘राजा शिवाजी‘ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। जैसे ही एक्टर अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और सॉरी सॉरी चिल्लाने लगे। पहले सलमान ने मजाक में कहा कि ‘जोर से बोलो’ और फिर अपना बड़ा दिल दिखाते हुए उन्होंने कहा- ‘कोई बात नही।’ साथ ही पैपराजी को नसीहत दे डाली कि ‘ये सही जगह है, यहां फोटो क्लिक कर सकते हैं।’
इसके साथ ही सलमान ने पैप्स से बात करते हुए कहा, ‘इनकी पत्नी बहुत बीमार थीं’। दरअसल, सलमान खान अस्पताल में किसी कैजुअल विजिट के लिए नहीं गए थे बल्कि उनके किसी बेहद करीबी की पत्नी गंभीर रूप से बीमार थीं और आईसीयू में भर्ती थीं।
यह भी पढ़ें-नहीं चली बेटे जुनैद खान की ‘एक दिन’ तो दुखी हुए आमिर खान, बोले- फिल्म फ्लॉप होना बच्चे को खोने जैसा है
जब सलमान खान ने किए रात के 3 बजे पोस्ट
बता दें कि सलमान के अस्पताल वाले वीडियो के बाद तकरीबन रात के 3 बजे कुछ इंस्टग्राम पोस्ट सामने आए थे। जिसमें एक्टर ने बिना किसी बनावटी ढंग के अपनी कुछ बातें खुलकर बोलीं थी। पोस्ट में अभिनेता ने लिखा-अगर मैं किसी अस्पताल में किसी प्रेस को अपने दर्द का आनंद लेते देखता हूं। जिस प्रेस के लिए मैं खड़ा हूं, जिसने इस बात का ध्यान रखा है कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमाएं। लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं… तो चुप रहो, आनंद मत लो। भाई-भाई मातृभूमि पिक्चर की ***, पिक्चर जरूरी है या जिंदगी।
दबंग खान ने यहां एक्टर रितेश देशमुख के साथ उन्होंने फोटोज खिंचवाईं। इस फिल्म में सलमान ने छत्रपति शिवाजी के अंगरक्षक की भूमिका के लिए छोटा सा कैमियो किया था। फैंस को उनका यह सरप्राइज काफी पसंद आया था।
