‘पांड्या स्टोर’ में नजर आ चुकें रोहित चंदेल को मुंबई के घाटकोपर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 16 वर्षीय एक लड़की ने पीछा करने, छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रोहित के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- Satluj: दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ भारत के बाद अब विदेशों में भी हुई बैन, निर्देशक हनी त्रेहान ने किया कंफर्म
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी आपत्तियों के बावजूद रोहित चंदेल लगातार अपने निजी नंबर और कई बाकी मोबाइल नंबरों से उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे।
लड़की का यह भी दावा है कि 5 जुलाई को अभिनेता उसके घर के पास पहुंचे, उसका पीछा किया और फिर दोनों के बीच बहस हो गई। शिकायत के अनुसार, इस दौरान रोहित ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 के तहत पीछा करने और धारा 115(2) के तहत चोट पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मेरा घर पब्लिक टॉयलेट जैसा था’, कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने साझा की अपने बचपन की दर्दनाक हकीकत
इस मामले में अभी जांच जारी हैं। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।”
पुलिस अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की है कि रोहित चंदेल और 16 वर्षीय लड़की एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि, दोनों के बीच किस तरह की पहचान थी, इस बारे में पुलिस ने कोई जानकारी साझा नहीं की है और इसे जांच का हिस्सा बताया है।
रोहित चंदेल टीवी के फेमस एक्टर हैं, उन्होंने स्टार प्लस के शो पांड्या स्टोर, काशीबाई बाजीराव बल्लाल में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने ओटीटी पर भी 2 शोज में काम किया है।
