पाकिस्तान का एक ब्रांड आलिया भट्ट की एआई से बनी तस्वीरों का इस्तेमाल अपने कपड़े बेचने के लिए कर रहा है। ब्रांड ने एआई का इस्तेमाल करके आलिया भट्ट की फर्जी तस्वीरें बनाईं और अपने कपड़ों का प्रमोशन करने लगा। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
अभी तक आलिया या उनकी टीम की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन इंटरनेट यूज़र्स ने ब्रांड को जमकर ट्रोल कर दिया है। दरअसल, ब्रांड ने आलिया की असली इवेंट फोटोज को एडिट करके सलवार सूट में दिखाया। ऊपर से कैप्शन भी ऐसा डाला- “आलिया भी हमारे प्योर शीशा कलेक्शन को पसंद करती हैं।”
ये देखकर आलिया के फैंस काफी भड़ गए। यूजर्स ने साफ कहा कि बिना परमिशन किसी स्टार की एआई फोटो इस्तेमाल करना गलत है।
इंटरनेट पर मचा बवाल
जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, आलिया के फैंस कमेंट सेक्शन में पहुंच गए। किसी ने लिखा, “ये सस्ता AI मार्केटिंग है,” तो किसी ने चेतावनी दी, “वो तुम पर केस कर देंगी!” कुछ लोग कन्फ्यूज भी दिखे। एक ने लिखा, “क्या आलिया को पता है?” वहीं कई यूजर्स ने इसे फेक मार्केटिंग बताया। कुल मिलाकर लोगों को ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया।
यह भी पढ़ें: आईपीएल के बीच वृंदावन पहुंचे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से की खास मुलाकात
ब्रांड का अजीब रिएक्शन
इतनी ट्रोलिंग के बाद भी ब्रांड पर कोई असर नहीं दिखा। उल्टा वो कमेंट्स में जवाब देते रहे। उन्होंने लिखा, “वायरल करो प्लीज, ताकि उन्हें भी पता चल जाए।” जब लोगों ने लीगल एक्शन की बात कही, तो ब्रांड ने साफ कह दिया- “नहीं वो नहीं लेगी।”
यह भी पढ़ें: अंदर से बेहद खूबसूरत है ‘धुरंधर’ के ‘जमील जमाली’ का आशियाना, हर कोने में शांति और सुकून
आगे क्या कर रही हैं आलिया?
काम की बात करें तो आलिया जल्द ही यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शरवरी होंगी। ये फिल्म 10 जुलाई 2027 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगी, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी होंगे। ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।
