सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान ने कोलंबो में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में भारत के खिलाफ बहिष्कार करने की बात कही है। अब इसे लेकर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने उम्मीद जताई कि यह रोमांचक मुकाबला अब भी होगा, साथ ही उन्होंने पाक को श्रीलंका में भारत से टकराने का सुझाव भी दिया।

15 फरवरी को मुंबई में ब्लैक स्कॉर्पियन: टू हेल एंड बैक के लॉन्च पर मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, “मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान श्रीलंका आए और भारत के खिलाफ खेले। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच वैसी ही खूबसूरत प्रतिद्वंद्विता है जैसी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज में है।”

सुनील शेट्टी का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब आगामी टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान सरकार की ओर से बिना किसी ठोस वजह के यह संकेत देने के बाद कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी, अब पाकिस्तान ने समूह चरण के इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला कर लिया है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं तब तक नहीं देखूंगा जब तक…’, थिएटर के बाहर बैठे रहे लेकिन सुनील शेट्टी ने नहीं देखी बेटे अहान की फिल्म ‘बॉर्डर 2’

बता दें कि सुनील शेट्टी ने हाल ही में लेहरें रेट्रो के साथ बातचीत के अपने दामाद केएल राहुल के बारे में बात की और क्रिकेटर और संजीव गोयनका के वायरल हुए 2024 के वीडियो क्लिप के बारे में भी बताया। इस बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि न तो केएल राहुल ने घर पर इस बारे में चर्चा की और न ही परिवार के किसी सदस्य ने इस पर बात करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: ‘मैं बख्शूंगा नहीं…’, बेटे अहान को किसी ने किया टारगेट तो चुप नहीं बैठेंगे पिता सुनील शेट्टी, बोले- ईमानदार और निडर…

उन्होंने कहा, “लोग उनके बारे में ऐसा ही सोचते हैं और उन्हें इस बात का एहसास भी है। उन्हें सबका प्यार और सहानुभूति मिली है। उन्होंने आज तक इस बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की, हमने घर में कभी इस पर चर्चा नहीं की। शायद संजीव जी उस समय अपने जीवन में किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, और हमने इसे इसी तरह समझा।”

इस वक्त सुनील शेट्टी के बेटे आहान फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आ रहे हैं। मगर उनके खिलाफ काफी नेगेटिव बयान और पोस्ट सामने आ रही हैं। इसे लेकर सुनील शेट्टी ने एक इवेंट के दौरान कहा कि जो अब ऐसा करेगा वो उन्हें बख्शेंगे नहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…