ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हालिया रिलीज वेब सीरीज का जिक्र सबसे ज्यादा होता है। लंबी सीरीज को देखने के लिए ज्यादा समय निकालना पड़ता है, लेकिन यहां जिक्र महज 6 एपिसोड की सीरीज का कर रहे हैं, जिसे देखने के दौरान सस्पेंस का फुल डोज मिलेगा और समय भी ज्यादा नहीं लगेगा। आइए फिर ओटीटी पर तहलका मचाने वाली इस सीरीज की डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं, जिसे आपको तुरंत बिंज वॉच करना चाहिए। अगर आप चाहे तो वीकेंड पर भी इस क्राइम थ्रिलर को देखने का खास प्लान बना सकते हैं।
वेब सीरीज में सस्पेंस ही नहीं, बल्कि क्लाइमैक्स भी दमदार दिखाया गया है। सीरीज की कहानी एक ऐसे गार्डनर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके फूलों का बगीचा आम नहीं है। दरअसल, बगीचे में लाशे दफ्न हैं। वह उन लाशों से खाद बनाने का काम करता है, जो बगीचे का एक गहरा राज भी होता है। 6 एपिसोड की सीरीज की कहानी हर एपिसोड के साथ और ज्यादा रोचक होती जाती है। इस जॉनर की सीरीज देखने के शौकीन की एक्साइटमेंट सीरीज को देखने के दौरान लगातार बढ़ सकती है।
वेब सीरीज की कहानी क्या है
गार्डनर पैसों के लिए एक के बाद एक लोगों को मारता जाता है, और उनकी लाशें अपने बगीचे में दफ्न कर देता है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है, जिसे मारने के पैसे उसे मिले होते हैं। फिर धीरे-धीरे उसके अंदर भावनाएं वापिस आती हैं, क्योंकि पहले वह मर्डर करते हुए बिल्कुल एक्सप्रेशनलेस बन चुका होता है। इसके बाद प्यार में गार्डनर खुद को कुर्बान करने के लिए भी तैयार हो जाता है, और बाद में उस लड़की को भी गार्डनर लड़के का सच पता चल जाता है।
यह भी पढ़ें: अमर किरदार: 18 साल, अनगिनत एपिसोड; फिर भी फीकी नहीं पड़ी टीवी के इस कॉमिक किरदार की चमक
अगर आप अभी तक सीरीज के नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यहां पर हम 6 एपिसोड वाली स्पैनिश क्राइम ड्रामा ‘द गार्डनर’ का जिक्र कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सीरीज मौजूद है, और इसे हिंदी भाषा में भी देखा जा सकता है।
