ओटीटी लवर्स के बीच थ्रिलर फिल्मों का जिक्र सबसे ज्यादा चलता है। प्राइम वीडियो पर इस जॉनर की मूवीज को खूब पसंद किया जाता है। ओटीटी वॉट लिस्ट के खास लेख में आपके साथ ऐसी थ्रिलर मूवीज की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। खास बात है कि प्राइम वीडियो पर ही ये सारी दमदार मूवीज मौजूद हैं, और आपको इनके लिए किसी अन्य प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अंधाधुन
आयुष्मान खुराना तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। साल 2018 की उनकी चर्चित मूवी ‘अंधाधुन’ को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह फिल्म ओटीटी पर काफी ज्यादा पसंद की जाती है। अक्सर दर्शक मनोरंजन के लिए भी इसे देखना पसंद करते हैं।
दृश्यम
सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का जिक्र हो, और अजय देवगन की दृश्यम का नाम ना लिया जाए, ऐसा संभवन नहीं है। विजय सलगांवकर के किरदार में अजय देवगन ने तारीफ के काबिल काम किया है। फिल्म का लीड किरदार अपनी बेटी के हाथ से हुई मर्डर की वारदात को छुपाने के लिए एक तगड़ी कहानी रचता है, और उसके बाद ही पूरा सस्पेंस का एक नया सफर शुरू होता है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ के सामने बड़ी चुनौती, टॉप ओपनर बनने के लिए चाहिए तगड़ा कलेक्शन
एनएच 10
दमदार डार्क सस्पेंस क्राइम थ्रिलर एनएच 10 में अनुष्का शर्मा ने तारीफ के काबिल काम किया है। मूवी की कहानी मीरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति के साथ वीकेंड ट्रिप पर निकलती है, लेकिन उनका यह वेकेशन देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लेता है। इस फिल्म का लुत्फ भी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं। अनुष्का के फैंस अक्सर उनकी इस दमदार फिल्म का जिक्र जरूर करते हैं, क्योंकि यह उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
कहानी
साल 2012 की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म कहानी में विद्या बालन ने लीड रोल की भूमिका अदा की है। विद्या का किरदार अपने पति की तलाश के लिए कोलकाता जाता है, लेकिन वहां जाने के बाद एक बड़ा खुलासा होता है, जिसके बाद वह हैरान रह जाती है। अगर आपने इस मूवी को अभी तक नहीं देखा है, तो समय रहते ही इसका लुत्फ ओटीटी पर उठा सकते हैं।
