शनाया कपूर और आदर्श गौरव की जोड़ी हालिया रिलीज ‘तू या मैं’ फिल्म में देखने को मिली। जबरदस्त क्रेज के बीच यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। खैर, ओटीटी लवर्स कुछ फिल्मों को घर बैठे देखना पसंद करते हैं। इनमें से एक शनाया की फिल्म भी है। अगर आप इस फिल्म को घर बैठे बिंज वॉच करना चाहते हैं, तो मूवी की ओटीटी डिटेल्स नोट कर लें, जो आपके साथ ओटीटी वॉच लिस्ट की स्पेशल पेशकेश में शेयर कर रहे हैं।

वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई शनाया कपूर स्टारर तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि सिनेमाघरों में सफलता हासिल ना करने वाली फिल्मों को ओटीटी पर प्यार मिलता है। यही कारण है कि शनाया और आदर्श गौरव के फैंस इस मूवी को ओटीटी पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘तू या मैं’ फिल्म

सिनेमाघरों में जब किसी फिल्म को उतारा जाता है, तो ओटीटी पार्टनर के नाम का भी खुलासा किया जाता है। तू या मैं के थिएटर वर्जन के ओपनिंग क्रेडिट्स में बताया गया कि इस रोमांटिक मूवी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। आमतौर पर ऐसा देखने को मिलता है कि किसी भी फिल्म को थिएटर रिलीज के छह से आठ सप्ताह के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाता है।

यह भी पढ़ें: ‘यही जिंदगी है पता नहीं…’, लिवर कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ को डिटेक्ट हुआ 13 एमएम का सिस्ट, बेटे को लेकर चिंतित हुई अभिनेत्री

शनाया कपूर की हालिया रिलीज फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने की संभावित तारीख का अनुमान लगाया जा सकता है। फिल्मों के ओटीटी पर आने की आम अवधि के हिसाब से देखें, तो 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच ‘तू या मैं’ नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है। हालांकि, फिलहाल तक इस सीरीज के रिलीज होने की आधिकारिक जानकारी प्लेटफॉर्म या मेकर्स की ओर से जारी नहीं की गई है। नेटफ्लिक्स पर जल्द ही इससे जुड़ी जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।