तापसी पन्नू का नाम बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो समाज की सोच बदलने का काम करने वाली फिल्में दे चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस की अस्सी फिल्म का खूब जिक्र चल रहा है। यहां जिक्र एक्ट्रेस की उन मूवीज का कर रहे हैं, जो ओटीटी पर मौजूद हैं और उनके जरिए एक्ट्रेस ने समाज में जरूरी संदेश अपनी दमदार एक्टिंग और मजबूत कहानी वाली फिल्मों के साथ पहुंचाया है। ओटीटी वॉच लिस्ट के स्पेशल लेख में आपके साथ बी टाउन की बेबाक एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शानदार फिल्मों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।
शुक्रवार यानी 20 फरवरी 2026 को तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। महिला केंद्रित फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिला, लेकिन मूवी को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी ओपनिंग नहीं मिल पाई। अगर तापसी के करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने एक से बढ़कर एक ऐसी दमदार फिल्में दी हैं, जो महिला प्रधान किरदारों पर आधारित हैं।
थप्पड़
साल 2020 में रिलीज हुई तापसी पन्नू की थप्पड़ फिल्म घरेलू हिंसा का सच उजागर करने का काम करती हैं। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 44 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। फिल्म में बताया गया कि हिंसा की शुरुआत एक थप्पड़ से शुरू होती है। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह मूवी मौजूद है और इसका लुत्फ आप घर बैठे उठा सकते हैं।
सांड की आंख
तापसी पन्नू की फिल्म सांड की आंख को भी नहीं भुलाया जा सकता है। इसमें तापसी ने प्रकाशी तोमर का किरदार निभाया था। फिल्म में 60 साल की दो बहनों की कहानी को दिखाती है, जो 60 साल की उम्र में निशानेबाजी में पुरस्कार जीतकर सभी को हैरान कर देती हैं। जी5 पर यह मूवी देखने के लिए मौजूद है।
यह भी पढ़ें: OTT Watchlist: रोमांस लवर्स के लिए बेस्ट ओटीटी लिस्ट, प्यार; इमोशन और दिल छू लेने वाली सीरीज
इसके अलावा इन फिल्मों की लिस्ट में तापसी पन्नू की शाबाश मिठू, ब्लर, हसीन दिलरुबा और नाम शबाना जैसी फिल्में भी शामिल हैं। इन फिल्मों की बदौलत तापसी ने इंडस्ट्री में अपना नाम समाज के लिए जरूरी फिल्में बनाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया।
