ओटीटी पर हर तरह का कंटेंट मौजूद है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी के लिए ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म मशहूर हैं। दरअसल, कई ऐसी सीरीज और फिल्में बनी हैं, जो लोगों को कुछ करने का सबक देती हैं। अगर आप भी मोटिवेशन की तलाश कर रहे हैं, तो ओटीटी की मोटिवेशनल वॉच लिस्ट आपकी सोच और दुनिया बदलने के लिए कारगर साबित हो सकती है। खासतौर पर जो लोग सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर देखकर परेशान हो चुके हैं, उन्हें जरूर इस अलग जॉनर को ट्राई करना चाहिए।
कोटा फैक्ट्री
जितेंद्र कुमार स्टारर सीरीज कोटा फैक्ट्री को मोटिवेशनल सीरीज की लिस्ट में सबसे पहले शामिल किया जाता है। इसमें आईआईटी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स की जिंदगी और सपनों के बीच के दबाव को दिखाया गया है। यह सीरीज एक बड़ा सबक देती है कि असफलता अंत नहीं है, बल्कि उसे आप एक नई शुरुआत में बदल सकते हैं। ब्लैक एंड व्हाइट वर्जन में मौजूद इस सीरीज के सभी सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
एस्पिरेंट्स
यूपीएसी की तैयारी कर रहे युवाओं की जर्नी दिखाने वाली एस्पिरेंट्स सीरीज को भी खासा पसंद किया गया है। इसमें दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो एस्पिरेंट्स होते हैं, यपीएसी के एग्जाम की तैयारी में लगे होते हैं। सीरीज के सभी सीजन को पसंद किया गया है, और इसके अपकमिंग पार्ट का भी लोगों को बेसब्री स इंतजार है। इस सीरीज का हर एक एपिसोड आपको अपने सपनों के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देता है। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 23 मिलियन लाइक्स का तूफान, रश्मिका-विजय की वेडिंग पोस्ट ने तोड़ा रिकॉर्ड
टीवीएफ पिचर्स
स्टार्टअप शुरू करने का सपना देखने वालों के लिए टीवीएफ पिचर्स एक बेहतरीन विकल्प है। नवीन क्सतूरिया स्टारर टीवीएफ पिचर्स के दो सीजन आ चुके हैं, और दोनों ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर मौजूद है। अगर आपने गलती से भी इस सीरीज को मिस कर दिया है, तो समय मिलते ही या वीकेंड पर इसका लुत्फ घर बैठे उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ को मिली बड़ी सफलता, बॉक्स ऑफिस पर उतरने से पहले निकाल लिया आधा बजट
