ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मनोरंजन को थोड़ा ज्यादा सुविधाजनक और मन मुताबिक बना दिया है। सिनेमाघरों में ऑप्शन ओटीटी की तुलना में कम होते हैं, और किसी मूवी का शो देखने के लिए एक तय समय में थिएटर्स पहुंचना पड़ता है, लेकिन ओटीटी पर कंटेंट की भरमार है और दर्शक अपनी पसंद का कंटेंट देख सकते हैं। फैमिली के साथ बैठकर किसी सीरीज को देखना चाहते हैं, तो ओटीटी वॉच लिस्ट की ये खास खबर आपके लिए हैं। यहां पर बताई गई सीरीज को बिंज वॉच की लिस्ट में शामिल कर लें।
गुल्लक
मिडिल क्लास परिवार की कहानी को दिखाने वाली गुल्लक सीरीज को खूब पसंद किया गया। मिश्रा परिवार की छोटी-छोटी खुशियां और तकरार आपको हंसाने के साथ भावुक करने का काम करेंगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर इस सीरीज को आप देख सकते हैं। फैमिली के साथ बैठकर देखने लायक सीरीज की लिस्ट में गुल्लक का नाम सबसे पहले शामिल किया जाता है।
पंचायत
जितेंद्र कुमार स्टारर ‘पंचायत’ टीवीएफ की बेहतरीन सीरीज में से एक है। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज के 4 सीजन आ चुके हैं। अगर आपने अभी तक इस सीरीज को नहीं देखा है, तो वीकेंड पर परिवार के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं। यह सीरीज आपको ग्राम पंचायत की कहानी दिखाने का साथ ही हंसी का फुल डोज देती है।
यह भी पढ़ें: ‘रोटी अल्लाह देता है… तू नहीं’, जब सलमान खान के साथ हो गई थी सरोज खान की अनबन, साथ काम करने से कर दिया था इनकार
होम शांति
जियो हॉटस्टार पर होम शांति सीरीज को भी देख सकते हैं। हल्की कॉमेडी और इमोशनल मोमेंट के साथ यह सीरीज परिवार के साथ देखने के लिए परफेक्ट है। यह एक आम परिवार की कहानी को दिखाने का काम करती है, जिससे आप एक खास जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।
ये मेरी फैमिली
अमेजन मिनी टीवी पर मौजूद इस सीरीज को भी अपनी वॉच लिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं। ये मेरी फैमिली की कहानी लोगों को खूब इंप्रेस करती है। अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है, तो आज ही इसका लुत्फ घर बैठे ओटीटी पर उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पर्दे के पीछे: जब ‘धुरंधर’ में जिंदा हुआ 26/11 का दर्द, सन्नाटे में डूबा सेट, भावुक हुए अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल
