पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए ओटीटी पर कुछ बेहतरीन रोमांटिक सीरीज देख सकते हैं। खासकर वीकेंड पर इन सीरीज को देखने का प्लान बना सकते हैं, जो आज के रिलेशनशिप को लेकर कई जरूरी चीजें बताने का काम भी करती हैं। इस लिस्ट में ओटीटी प्लेटफॉर्म की ज्यादार हिट और दमदार कहानी वाली वेब सीरीज का नाम शामिल है, जिन्हें आपको तुरंत बिंज वॉच करना चाहिए।

यहां जिन सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, उन्हें देखने के दौरान आपको एक बार फिर अपने रिलेशनशिप के शरुआती दिन याद आ जाएंगे। आइए फिर ये पूरी लिस्ट आपके साथ शेयर करते हैं।

मिसमैच्ड

प्राजक्ता कोली और रोहित सर्राफ की बेस्ट वेब सीरीज मिसमैच्ड को आप पार्टनर के साथ बैठकर देख सकते हैं। इसमें कॉलेज लव स्टोरी को दिखाया गया है। इसमें आपको प्यार में तकरार और फिर से प्यार होने की पूरी जर्नी देखने को मिलेगी। नेटफ्लिक्स की इस हिट सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं, और जल्द ही चौथा सीजन भी ओटीटी पर दस्तक दे सकता है।

Award Banner

फ्लेम्स

अमेजन प्राइम वीडियो की टॉप रोमांटिक वेब सीरीज की लिस्ट में फ्लेम्स का नाम शामिल किया जाता है। इसकी कास्ट में ऋत्विक साहोरे और तान्या मानिकतला लीड रोल में हैं। ट्यूशन के टाइम पर प्यार और दोस्ती की मिठास इस सीरीज में देखने को मिलेगी। यह सीरीज आपको दिखाती है कि कैसे पार्टनर से छुप-छुपकर मिलने का अपना एक अलग मजा होता है।

यह भी पढ़ें: इटली के ट्रेवी फाउंटेन पर मलाइका अरोड़ा का ‘मिस्ट्री मोमेंट’, साथ दिखा यंग रुमर्ड बॉयफ्रेंड

मॉर्डन लव मुंबई

फातिमा सना शेख, अरशद वारसी, प्रतीक गांधी और वामिका गब्बी ‘मॉर्डन लव मुंबई’ में लीड किरदार में नजर आए हैं। इस सीरीज में कई लव स्टोरी को दिखया गया है। हर एक एपिसोड में एक नई कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर घर बैठे देख सकते हैं।

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल

इस सीरीज में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की झलक देखने को मिली। इसके अलावा, विक्रांत मैसी और सोनिया राठी ने भी लीड किरदार की भूमिका अदा की है। इस सीरीज की स्टोरी काफी ज्यादा इमोशनल है, और लव लाइफ में आने वाली अड़चनें दिखाई गई हैं। लेकिन तमाम अड़चनों के बाद भी प्यार बरकरार कैसे रहता है, ये आपको सीरीज में देखने को मिलेगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ही इस सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।