ओटीटी लवर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन सीरीज और फिल्मों की तलाश में रहते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी, ऑफिस का स्ट्रेस और रोजमर्रा की टेंशन से अगर आप थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं, तो ओटीटी पर कॉमेडी आधारित या मजाकिया अंदाज वाली सीरीज और फिल्में देख सकते हैं। हल्की-फुल्की कहानी और दमदार पंचलाइन वाला ये कंटेंट आपको मनोरंजन का फुल डोज देने का वादा करता है।

हेरा फेरी

अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म हेरा फेरी को खूब पसंद किया गया। इन दिनों इसके सीक्वल पर भी खूब चर्चा चल रही है, जिसके लिए लोग एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी लोगों को खूब पसंद आई। इस मूवी को देखने के दौरान आपको हंसने के अलग-अलग मौके मिलेंगे। प्राइम वीडियो पर यह फिल्म मौजूद है।

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Collection Day 1: देरी से रिलीज के बावजूद ‘द केरल स्टोरी 2’ ने कमाए 75 लाख, लोगों को पसंद आई कहानी

पंचायत

जितेंद्र कुमार स्टारर वेब सीरीज पंचायत में गांव की सादगी वाली कहानी और हंसी-मजाक को खूब पसंद किया गया। खासतौर पर सचिव जी और प्रधान जी के किरदार को लोगों ने खूब सराहा। टीवीएफ की इस ऑरिजनल सीरीज के सभी सीजन लोगों को खासा पसंद आए हैं। अगर आपने गलती से इसे मिस कर दिया है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आप इस सीरीज को देख सकते हैं।