बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। जनवरी में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, और उसके बाद से ही सभी को मूवी का बेसब्री से इंतजार है। ओटीटी की मोस्ट अवेटेड फिल्म की तमाम डिटेल्स आइए आपके साथ शेयर करते हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आज ही इसकी तमाम डिटेल्स नोट कर लें।
द ब्लफ को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर सीधा रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर में ही प्रियंका चोपड़ा जोनस के किरदार को खूब सराहा गया। ओटीटी लवर्स एक्ट्रेस के इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड हैं, और इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फ्लावर्स के निर्देशन में बनी यह मूवी एक्शन और ड्रामा का फुल डोज देने का वादा करती है।
प्रियंका चोपड़ा फिल्म में एर्सेल का किरदार निभाएंगी। एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि एक मां अपने बच्चे की रक्षा करने के लिए किस हद तक जा सकती हैं। प्रियंका ने बताया था कि ‘फिल्म की शूटिंग के समय उनकी बेटी दो साल की थी, और उस रोल के लिए उन्हें मालती से ताकत मिली। हर सीन की शूटिंग के दौरान मेरे दिमाग में बस यही विचार रहता था कि मैं अपने बच्चे और परिवार की रक्षा करने के लिए क्या कुछ कर सकती हूं।’
यह भी पढ़ें: पर्दे के पीछे: कैसे बना ‘एनिमल’ का वो किरदार, जिसने सिनेमाघरों में सन्नाटा भर दिया
ओटीटी पर कहां देख पाएंगे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म
फिल्म द ब्लफ के प्रमोशन में प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बिजी चल रही हैं। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी के बारे में बता दें कि ये 19वीं सदी के कैरिबियन में सेट है। 25 फरवरी 2026 के दिन फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। जब तक आप प्रियंका की कुछ और बेहतरीन मूवीज का लुत्फ ओटीटी पर उठा सकते हैं।
