ओटीटी पर कंटेंट की कमी नहीं है, लेकिन चुनिंदा बेहतरीन सीरीज और फिल्मों की तलाश करना थोड़ा मुश्किल काम जरूर है। खैर, आपको ऐसा करने की जरूर नहीं पड़ेगी, हम ओटीटी वॉच लिस्ट की खास पेशकश के तहत आपके साथ रोजाना बिंज वॉच करने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट शेयर करते रहेंगे। आज के लेख में जिक्र 7 एपिसोड वाली एक दमदार सस्पेंस से भरी सीरीज का कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको सस्पेंस का फुल डोज मिलेगा।

क्राइम थ्रिलर का बोलबाला बड़े पर्दे से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खूब देखने को मिल रहा है। ओटीटी की बात करें, तो अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर एक के बाद एक इस जॉनर की सीरीज रिलीज की जा रही है। यहां जिस बिंज वॉच सीरीज की चर्चा कर रहे हैं, उसमें बी टाउन की मशहूर अभिनेत्री ने अहम भूमिका अदा की है।

भूमि पेडनेकर की सीरीज को गलती से भी ना करें मिस

शुक्रवार का दिन ओटीटी लवर्स के लिए काफी अहम माना जाता है। दरअसल, इस दिन ही लोग पहले से ही लिस्ट बनाकर रख लेते हैं कि शनिवार और रविवार को क्या कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखना है। इस सप्ताह आप भूमि पेडनेकर स्टारर 7 एपिसोड की वेब सीरीज को देख सकते हैं। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर का बोलबाला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है।

Award Banner

अगर आप सीरीज के नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यहां पर चर्चा ‘दलदल’ सीरीज की कर रहे हैं। भूमि पेडनेकर की भूमिका वाली यह सीरीज दर्शकों को अंत तक बांधे रखने की ताकत रखती है। ओटीटी पर भूमि शुरुआत से ही लीग से हटकर कुछ करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी हालिया रिलीज सीरीज भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूके जैसे देशों की टॉप लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है।

यह भी पढ़ें: क्लाइमेक्स से शुरू हुई थी ‘रॉकस्टार’ की शूटिंग, रणबीर कपूर का हेयरस्टाइल बना था बड़ी वजह | रील गाथा

7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज की शुरुआत मुंबई की पृष्ठभूमि से होती है, जहां एक के बाद एक मर्दों की रहस्यमयी हत्या हर किसी का ध्यान आकर्षित करने का काम करती हैं। केस की जिम्मेदारी डीसीपी रीटा फरेरा (भूमि पेडनेकर) को दी जाती है। दर्शकों और क्रिटिक्स से सीरीज को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, और यही कारण है कि आप भी इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर एक बार ट्राई कर सकते हैं।