ओटीटी लवर्स हर सप्ताह अपकमिंग रिलीज को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। होली का वीक थिएटर्स से ज्यादा ओटीटी पर धमाकेदार साबित होने वाला है। आइए आपके साथ इस सप्ताह की उन मोस्ट अवेटेड सीरीज-फिल्मों की लिस्ट शेयर करते हैं, जिनका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
द हंट
एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज ‘द हंट’ की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म एप्पल टीवी प्लस पर होली के दिन 4 मार्च को दस्तक देगी। बता दें कि यह फ्रेंच भाषा की रोमांस से भरपूर वेब सीरीज है, जिसके ट्रेलर को खासा रिस्पॉन्स मिला था।
सूबेदार
इस सप्ताह की जिस फिल्म का ओटीटी लवर्स को बेसब्री से इंतजार है, उसका नाम सूबेदार है। अनिल कपूर स्टारर इस मूवी को 5 मार्च यानी होली के ठीक एक दिन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
हैलो बच्चों
नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज की लिस्ट में हैलो बच्चों का नाम भी शामिल है। 6 मार्च के दिन इस सीरीज को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इसमें लीड भूमिका विनीत कुमार निभाते हुए नजर आएंगे। ये वेब सीरीज स्टूडेंट्स की जिंदगी और एग्जाम में टीचर की अहमियत को दिखाने का काम करती है। अगर आप इस जॉनर की सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आपको इसे जरूर बिंज वॉच करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन का खुलासा, इस सुपरस्टार को करती हैं सबसे ज्यादा पसंद
जब खुली किताब
पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म जब खुली किताब का जिक्र लोगों के बीच खुब चल रहा है। यह एक फैमिली ड्रामा है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 6 मार्च के दिन मूवी को जी5 पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।
वॉर मशीन
एलन रिचसन की साइंस फिक्शन फिल्म ‘वॉर मशीन’ ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। बता दें कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। अगर आपको इस तरह की फिल्में पसंद हैं, तो ओटीटी पर रिलीज होते ही 6 तारीख को इस मूवी को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 vs Toxic Advance Booking: अमेरिका में ‘धुरंधर 2’ का दबदबा, एडवांस बुकिंग में ‘टॉक्सिक’ फिसली
