New Ott Releases This Week: वीकेंड करीब आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में एक ही सवाल घूमने लगता है कि इस बार ओटीटी पर क्या नया और मजेदार देखा जाए? अगर आप भी पुराने शो देखकर बोर हो चुके हैं और कुछ फ्रेश, रोमांचक और दिलचस्प कंटेंट की तलाश में हैं, तो इस हफ्ते का ओटीटी लाइनअप आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस बार अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और ड्रामा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है।
वहां हर कहानी अपने अलग अंदाज में बांधकर रखेगी। कहीं तेज रफ्तार एक्शन और ट्विस्ट से भरपूर सीरीज है, तो कहीं इमोशंस से जुड़ी गहरी कहानी। ऐसे में अगर आप वीकेंड घर बैठे एन्जॉय कर रहे हैं, तो अनिल कपूर की 24 से लेकर प्रतिछाया तक इन फिल्मों और वेब सीरीज को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम ’85 (Stranger Things: Tales from ’85)
हिंदी और साउथ के अलावा अगर आप हॉलीवुड की फिल्में-सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। बता दें कि ‘स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम ’85’ एक एनिमेटेड साइंस-फिक्शन सीरीज है। इसमें इलेवन और उसके दोस्तों का राक्षसों से मुकाबला देखने को मिलने वाला है। यह सीरीज 23 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।
प्रतिछाया (Prathichaya)
लिस्ट में अगला नाम फिल्म ‘प्रतिछाया’ का है। अगर आप राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह मूवी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। ‘प्रतिछाया’ काल्पनिक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जो शक्ति, परिवार और सिद्धांतों के बीच होने वाले टकराव को दर्शाती है। फिल्म में कई ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे, जो आपको लास्ट तक स्क्रीन से बांधे रखेंगे। यह 24 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
24
बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की एक्शन थ्रिलर सीरीज 24 भी इस लिस्ट में है। इस सीरीज में वह एक बार फिर एटीएस चीफ जय सिंह राठौड़ का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। लंबे समय से लोग इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब यह 24 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर आ रही है।
अपैक्स (Apex)
बाल्टासर कोरमाकुर द्वारा निर्देशित सर्वाइवल थ्रिलर ‘अपैक्स’ एक बेहतरीन फिल्म है। इसमें शार्लीज थेरॉन और एरिक बाना समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। बता दें कि रोमांच और एड्रेनालिन रश से भरपूर यह फिल्म 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
बैंड मेलम (Band Melam)
सतीश जव्वाजी के निर्देशन में बनी तेलुगु सिनेमा की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘बैंड मेलम’ में एक लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है। साउथ की ये मूवी 24 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।
