OTT Releases This Week: जनवरी खत्म हो गया है और फरवरी महीने की शुरुआत हो गई है। बीता महीना मनोरंजन के लिहाज से काफी खास रहा। सिनेमाघरों के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कई दिलचस्प सीरीज और फिल्मों ने दस्तक दी। अब फिल्म-सीरीज लवर्स के लिए फरवरी का पहला हफ्ता और भी मजेदार होने वाला है।

दरअसल, इस बार ओटीटी पर एक्शन, थ्रिलर और रोमांस जॉनर की कई मूवीज-शो आने वाले हैं। इस लिस्ट में प्रभास की फिल्म, कपिल की फिल्म, मोना सिंह की सीरीज समेत कई नाम शामिल हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में, जिसे दर्शक 2 फरवरी से 12 फरवरी तक अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Grammy Awards 2026 Winners List: दलाई लामा, K-POP को मिला पहला ग्रैमी, केंड्रिक ने बनाया रिकॉर्ड

नारी नारी नदुमा मुरारी (Nari Nari Naduma Murari)

‘नारी नारी नादुमा मुरारी’ एक तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राम अब्बाराजू ने किया है। फिल्म में शारवानंद, साक्षी वैद्य और संयुक्ता लीड रोल में नजर आए हैं। इस मूवी को 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और अब यह फिल्म 20 दिन बाद ही ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में अगर आप तब उसे थिएटर्स में देखने से चूक गए थे, तो अब 4 फरवरी को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

किस किस को प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2)

कपिल शर्मा, मनजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान स्टारर फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। यह फिल्म 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर आ रही है।

द राजा साब (The Raja Saab)

प्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब यह मूवी 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर आ रही है, जिसे मारुति ने डायरेक्ट किया है।

शब्द- रीत और रिवाज (Shabad- Reet Aur Riwaaz)

‘शब्द- रीत और रिवाज’ एक ऐसे पिता की कहानी है, जो अपने बेटे को अपनी विरासत आगे बढ़ाते हुए गायक बनाना चाहता है, भले ही उसका बेटा हकलाता हो। इस सीरियल में सुरिंदर विक्की और मिहिर आहूजा लीड भूमिकाओं में हैं। यह शो 6 फरवरी को जी5 पर आएगा।

पराशक्ति (Parasakthi)

‘पराशक्ति’ एक तमिल राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है। फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन, अथर्व और श्रीलीला हैं, जबकि देव रामनाथ, पृथ्वी राजन, गुरु सोमसुंदरम, बेसिल जोसेफ और पापरी घोष सहायक भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। अब यह मूवी 7 फरवरी को जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

कोहरा 2 (Kohra 2)

फेमस सीरीज ‘कोहरा’ को लोगों ने काफी पसंद किया था और अब मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। ‘कोहरा 2’ में बरुण सोबती और मोना सिंह नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 11 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें: ‘प्यार वो नहीं जो इंस्टाग्राम पर देखते हैं’, करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग अपने रिश्ते को लेकर की बात, बोले- 7-8 दिनों के अंदर…