List Of OTT Releases This Week: साल 2023 मनोरंजन के लिहाज से काफी खास है, पहले जनवरी में ‘पठान’ की धूम और उसके साथ ओटीटी पर कई मजेदार वेब सीरीज और फिल्में। इस साल का दूसरा महीने शुरू हो चुका है और मनोरंजन में कोई कमी नहीं होने वाली है। इस वीकेंड मनोरंजन का भरपूर तड़का लगने वाला है। नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध’ भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है। आज हम आपको ओटीटी पर इस हफ्ते स्ट्रीम होने वाली फिल्में और वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं।
वध/Vadh
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की बहुचर्चित फिल्म ‘वध’ अब ओटीटी पर आ रही है। 3 फरवरी के ये फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। ये एक थ्रिलर सस्पेंस है, जो कुछ महीने पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये एक ऐसे पति-पत्नी की कहानी है जो एक खून के कारण मुसीबत में फंस जाते हैं।
द इनविंसिबल/The Invincible
अरबाज खान ने अब फिल्मों के बाद ओटीटी पर पकड़ बना ली है। वेब सीरीज ‘तनाव’के बाद वह अपना टॉक The Invincible शो लेकर आ रहे हैं। जो यूट्यूब पर स्ट्रीम होगा। इसमें कई बड़े सितारे आकर अपने करियर के बारे में बात करेंगे। यह एक सप्ताह में एक बार प्रसारित होगा।
जहानाबाद/Jehanabad
ये एक क्राइम वेब सीरीज है जो सोनी लिव पर देखी जा सकती है। 3 फरवरी को ‘जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर’ Sony liv पर स्ट्रीम हो रही है। जिसमें बिहार के जहानाबाद में दो लोगों की लव स्टोरी दिखाई गई है।
क्लास/Class
क्लास दिल्ली के एक स्कूल की कहानी है, जहां गरीब बच्चों को एडमिशन दिया जाता है और वह पढ़ लिखकर आगे बढ़ते हैं। ये वेब सीरीज 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है।
प्राइजफाइटर- द लाइफ ऑफ जेम बेल्चर/Prizefighter: The Life of Jem Belche: ये फिल्म जेम बेच्लर पर आधारित है, ये एक फैमिली ड्राम है, जिसमें बॉक्सिंग की शुरुआत कैसे हुई इसे दिखाया गया है। ये 3 फरवरी को लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम होगा।