अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया और दिलचस्प देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ओटीटी पर आपके लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इस हफ्ते ‘अक्का’ से लेकर ‘ऑब्सेशन’ तक, कई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। सस्पेंस, थ्रिलर और दमदार कहानियों से भरपूर ये नई रिलीज आपको स्क्रीन से बांधे रख सकती हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं और आप इन्हें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
अक्का
वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की ‘अक्का’ 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जिसमें पेरनुरु की कहानी को दिखाया गया है। एक ऐसी जगह जहां सिर्फ औरतों की हुकुमत चलती है। सीरीज का निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है। ये सीरीज हिंदी भाषा के अलावा दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज होगी।
ऑब्सेशन
हॉलीवुड की सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ अब हिंदी वर्जन में 30 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म के हिंदी वर्जन को कृति सेनन और वरुण धवन ने डब किया है। बरी बार्कर के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिर्फ 7 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई ती लेकिन इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने 750 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जो लोग इस फिल्म को नहीं देख पाए वह अब इसे हिंदी में इंजॉय कर सकते हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवारेटे नजर आए थे।
ए कपल ऑफ लाइज
‘ए कपल ऑफ लाइज’ एक स्वीडिश मनोवैज्ञानिक थ्रिलर सीरीज है जो नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर को रिलीज होगी। ये सिर्फ 4 एपिसोड वाली सीरीज है जिसका निर्देशन कैस्पर बारफोएड ने किया है। इसकी कहानी मशहूर क्राइम लेखक स्टीफन आनहेम के इसी नाम के बेस्टसेलिंग नॉवल पर आधारित है।
मीठे में क्या है
ये एक हिंदी पारिवारिक ड्रामा फिल्म है जो 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज का निर्देशन राधिका बंसल ने किया है, सीरीज में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगड़ी, आयशा रजा मिश्रा और गौरव शर्मा नजर आएंगे। यह कहानी दिवाली के त्योहार के चार दिनों के दौरान लखनऊ में नानी के घर पर सेट है, जहां कई पीढ़ियों का परिवार एक साथ इकट्ठा होता है। परिवार में खुशी का माहौल तब अचानक बदल जाता है जब पता चलता है कि परिवार की सबसे बड़ी बहन की गुपचुप शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है।
सिग्मा
‘सिग्मा’ फिल्म नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर को रिलीज होगी, इस तमिल एक्शन ड्रामा में संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि अभिनेता विजय के बेटे जेसन संजय इस फिल्म से बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में फरिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज और शिव पंडित भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म तमिल के अलावा तेलुगु और हिंदी में भी देखेने मिलेगी।
इम्मॉर्टल
‘इम्मॉर्टल’ एक तमिल रोमांटिक हॉरर फिल्म हैं, जिसमें जी. वी. प्रकाश कुमार और कायादु लोहार मुख्य भूमिकाओं में हैं। मरियप्पन चिन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिंधु का मागी के लिए सच्चा प्यार कहानी को और उलझा देता है, क्योंकि मागी को अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ये फिल्म सोनी लिव पर 30 अक्टूबर को रिलीज होगी।
लव ऑलवेज
‘लव ऑलवेज’ एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है जो 30 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। सीरीज का निर्देशन मधुमिता सुंदरारामन ने किया है। सीरीज में गौरी जी किशन, रमजान मोहम्मद और वी जयप्रकाश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये सीरीज एक कोरियाई वेबटून ‘हियर वी गो अगेन’ का भारतीय एडेप्टेशन है।
अवाराचन एंड संस
‘अवाराचन एंड संस’ एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मूल रूप से मलयालम भाषा में बनी ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी देखने मिलेगी। फिल्म का निर्देशन थम्बी ने किया है। फिल्म में बिजू मेनन, श्रीनाथ भासी, गनपति, विनायक फोर्त, जॉनी एंटनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
