OTT Release This Week: ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में, वेब सीरीज स्ट्रीम होती हैं। इसके अलावा जो मूवी थिएटर्स में आ चुकी होती हैं, वह भी डेढ़ से दो महीने बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे देती हैं। फरवरी के तीन वीक में दर्शकों को एक से बढ़कर एक मूवी और सीरीज देखने मिली थी।
ऐसे में अब इसके आखिरी हफ्ते में भी एंटरटेनमेंट कम नहीं होने वाला है। 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’ से लेकर कोंकणा की ‘अक्यूज्ड’ तक शामिल है। चलिए जानते हैं इनके बारे में।
यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे, इस फिल्म से शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
पैराडाइज 2 (Paradise Season 2)
वेब सीरीज ‘पैराडाइज’ का पहला सीजन हिट होने के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आने वाले हैं। दूसरे सीजन की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां से यह छूटी थी। यह आज 23 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गई है।
साइको सैयां (Psycho Saiyaan)
रवि किशन, तेजस्वी प्रकाश और अनुद सिंह ढाका स्टारर सीरीज ‘साइको सैयां’ कोई सीधी-सादी लव स्टोरी नहीं है। इसमें देखने को मिलेगा कि कैसे प्यार धीरे-धीरे जुनून और फिर एक खतरनाक पागलपन का रूप ले लेता है। उज्जैन का रहने वाला कार्तिक (अनुद सिंह ढाका) चारु (तेजस्वी प्रकाश) के प्यार में पूरी तरह पागल होता है और जैसे-जैसे इसकी कहानी आगे बढ़ेगी यह सीरीज उतनी ही रोमांचक होती जाएगी। इसे 25 फरवरी को एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
द ब्लफ (The Bluff)
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘द ब्लफ’ में नजर आने वाली हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होने वाली है। इस मूवी में अभिनेत्री समुद्री डाकू का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। ऐसे में उन्हें इस रोल में देखने के लिए लोग काफी बेताब हैं। ‘द ब्लफ’ की कहानी बदला लेने और खजाना खोजने के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आएगी। इसे 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
अक्यूज्ड (Accused)
कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा स्टारर फिल्म ‘अक्यूज्ड’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी कहानी एक डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आएगी, जिस पर यौन दुराचार के आरोप लगते हैं। इसे 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘ओ रोमियो’ ने वीकेंड में लगाई दहाड़
शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। वहीं, तापसी पन्नू स्टारर ‘अस्सी’ और सिद्धांत की फिल्म ‘दो दीवाने एक शहर में’ का कलेक्शन काफी स्लो रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें।
