वीकेंड आ चुका है और इसी के साथ ओटीटी पर मनोरंजन का नया डोज दर्शकों के लिए तैयार है। इस हफ्ते कई धमाकेदार फिल्में और शानदार वेब सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं। ऐसे में अगर आप घर बैठे कुछ नया और मजेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है।

रोमांस, सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर ये नई रिलीज आपका वीकेंड बना देंगी खास। चलिए बिना किसी देरी के आपको इस हफ्ते की ओटीटी कंटेंट लिस्ट के बारे में बता देते हैं।

रिपोर्टिंग लाइव

परिणीति चोपड़ा की फिल्म रिपोर्टिंग लाइव 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक्ट्रेस ने एक पत्रकार का रोल प्ले किया है। फिल्म का लेखन ध्रुव त्रिपाठी और मिहिर जाधव ने किया है, ध्रुव ने फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में परिणीति के साथ अमोल पालेकर, शोखर सुमन भी नजर आएंगे।

टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट

पार्क सू वॉन के निर्देशन में बनी कोरियन रोमांटिक सीरीज 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। इसके कुल 12 एपिसोड हैं, इसे कोरियन भाषा के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी में भी देखा जा सकता है। सीरीज में मुख्य किरदारों में किम यंग-क्वांग और चे सू-बिन नजर आएंगा।

यह भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ का 500 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल, नीब करौरी बाबा की फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज

अवारापन 2

इमरान हाशमी की फिल्म अवारापन 2 थिएटर्स में कमाल करने के बाद अब ओटीटी पर रिकॉर्ड बनाने के लिए रिलीज हो चुकी है। 9 अक्टूबर से फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, उनके साथ शबाना आजमी को भी देखा गया था। निचिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी अवारापन 2 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

खलीफा-द रूलर

पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन फिल्म खलीफा-द रूलर 9 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। वैसख के निर्देशन में बनी फिल्म खलीफा-द रूलर अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। फिल्म में पृथ्वीराज के अलावा नील नितिन मुकेश और मोहनलाल का शानदार कैमियो भी है। मलयालम सिनेमा के फैंस के लिए ये फिल्म काफा शानदार है। ओटीटी से पहले इस फिल्म को 20 अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टक्कर’

‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टक्कर’ मूल रूप से मलयालम भाषा की फिल्म है जिसे 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म में पार्वती थिरुवोथु, मैथ्यू थॉमस, विजयराघवन और उन्निमया प्रसाद मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक महिला पुलिस अधिकारी (एलीना) की कहानी है, जो अपने पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर पुलिस फोर्स ज्वाइन करती है और थाने के अंदर हुई एक दुर्घटना को छुपाने की कोशिशों और न्याय की कशमकश में फंस जाती है।

100 डेज ऑफ डिसेप्शन

कोरियाई सीरीज 100 डेज ऑफ डिसेप्शन 10 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 16 एपिसोड वाली इस सीरीज में किम यू-जंग, पार्क जिन-यंग , किम ह्योन-जू और ली मू-सेंग दिखाई देंगे। इसके एपिसोड हर शनिवार और रविवार को रिलीज किए जाएंगे। ये सीरीज 29 नवंबर को खत्म होगी। सीरीज का निर्देशन यू-इन-सिक ने किया है।

यह भी पढ़ें- अमिताभ ने KBC मंच से किया नाना पाटेकर को आखिरी सलाम, दोस्त की मौत से टूटे अनिल कपूर

एनिमल्स

बेन अफ्लेक की थ्रिलर फिल्म एनिमल्स 9 अक्टूबर को हिंदी के साथ अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज हो गई है। दर्शकों के ये नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगी। फिल्म में बेन अफ्लेक, केरी वाशिंगटन, स्टीवन येउन, जिलियन एंडरसन और रे फिशर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन बेन अफ्लेक ने किया है। यह एक पॉलिटिकल क्राइम-थ्रिलर है, जिसमें लॉस एंजिल्स के मेयर पद के उम्मीदवार मार्क किम्बल (बेन अफ्लेक) और उनकी पत्नी (केरी वाशिंगटन) के बेटे का अपहरण हो जाता है।