OTT Release This Weekend: जुलाई का महीना शुरू हो गया है और इस मंथ सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें ‘अल्फा’, ‘धमाल 4’ और ‘बेबी डू डाई डू’ जैसी मूवीज का नाम शामिल है। इसी के साथ इस वीक ओटीटी पर भी मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। अगर इस हफ्ते आप घर से बैठकर कुछ नया देखने का प्लान कर रहे है, तो चलिए हम आपको उन मूवी और सीरीज के बारे में बताते हैं, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है।

इसमें कॉमेडी, क्राइम, हॉरर और सस्पेंस सभी जॉनर की मूवी और सीरीज देखने को मिलेगी। इस लिस्ट में राजकुमार हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से लेकर ‘स्‍ट्रेंजर थ‍िंग्‍स’ फेम मिली बॉबी ब्राउन ‘एनोला होम्स 3’ और साइकोलॉजिकल हॉरर ‘ऑब्सेशन’ तक शामिल है।

यह भी पढ़ें: मुंबई ब्लास्ट के कारण बोनी कपूर की जिंदगी में आई थीं श्रीदेवी, एक्टर ने खुद बताया था पूरा किस्सा

तव्वई

तव्वई हिंदी ड्रामा थ्र‍िलर है। इसमें 1880 के दशक के एक क्रूर और अत्याचारी महाराज की कहानी देखने को मिलेगी, जो अनजाने में अपने गांव पर दुर्भाग्य की देवी ‘तव्वई’ का प्रकोप ले आता है। उनका श्राप सालों बाद भी वहां रहता है और इसकी वजह से लोग हमेशा डर के साए में रहते हैं। इसके बाद उस गांव की मदद करने एक शख्स आता है। इस फिल्म में तृप्ति साहू, मनोज जोशी, नीतू पांडे और अर्पित रंका दिखाई देने वाले हैं और यह मूवी 29 जून को जियो हॉटस्टार पर आ गई है।

एनोला होम्स 3

मिली बॉबी ब्राउन ‘एनोला होम्स 3’ के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर लौट रही हैं। फिलिप बारंटिनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लॉर्ड ट्यूक्सबरी (लुई पार्ट्रिज) से शादी करने की तैयारी कर रही होती है, तभी शादी के दिन ही उसके भाई शर्लक (हेनरी कैविल) का अपहरण हो जाता है। यह नेटफ्लिक्स पर 1 जुलाई को स्ट्रीम हो गई है।

इसाकापटनम

‘इसाकापटनम’ एक क्राइम-थ्र‍िलर सीरीज है। तेलुगू में बनी 7 एपिसोड की यह सीरीज हिंदी वर्जन में भी देखने को मिलेगी। इसमें 1990 के दशक के काल्पनिक बंदरगाह शहर इसाकापटनम की कहानी है। कहानी के सेंटर में तीन लोग हैं, जिनकी जिंदगी तब एक-दूसरे से जुड़ जाती है जब वह नायडू (समुथिरकानी) को खाक में मिलाने की तैयारी करते हैं। आगे क्या होता है यह तो कहानी देखने के बाद ही पता चलेगा। इसे 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

प्रीतम एंड पेड्रो

अरशद वारसी और वीर हिरानी स्टारर वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में दोनों पुलिस का किरदार निभा रहे हैं। एक तरफ अरशद अनुभवी पुलिसवाले के रोल में है, जो अपराध सुलझाने के पुराने तरीकों को पसंद करते है, तो वहीं वीर थोड़े अलग हैं। वह जांच के लिए मॉर्डन टेक्नोलॉजी पर डिपेंड रहते हैं। ये सीरीज 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर आ रही है।

ऑब्सेशन

करी बार्कर की सुपरहिट हॉरर थ्रिलर ‘ऑब्सेशन’ का थिएट्रिकल रन खत्म हो चुका है और यह 29 जून से भारत में स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल हैं। हालांकि, अभी यह रेंट पर प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। इसे फ्री में देखने के लिए कुछ दशकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें: कौन थे खाशाबा? जिनकी जिंदगी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं नागराज पोपटराव मंजुले, फिल्म का टीजर रिलीज