इस वीकेंड पर दर्शकों के लिए ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। कुछ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देंगी तो वहीं कुछ नई सीरीज और फिल्में भी आपके मनोरंजन के लिए तैयार हैं। लिस्ट में सनी देओल की ‘इक्का’ से लेकर राम चरण की ‘पेद्दी’ भी शामिल है। इसके अलावा साउथ सिनेमा के शौकीनों के लिए भी ये वीकेंड मजेदार रहने वाला है। बिना किसी देरी के आपको बताते है इस हफ्ते की ओटीटी पर रिलीज वाले कंटेंट की लिस्ट।
यह भी पढ़ें- ‘कभी एहसास ही नहीं हुआ कि वो इतने हैंडसम हैं’, ऋतिक रोशन की को-स्टार ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
‘पेद्दी’
इस हफ्ते की बड़ी ओटीटी रिलीज में राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ शामिल है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 9 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। कहानी एक शानदार खिलाड़ी पेद्दी की है, जो संघर्षों और रिश्तों के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है। फिलहाल यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध है, जबकि हिंदी रिलीज बाद में होने की खबर है।

‘इक्का’
10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर ये कोर्टरूम ड्रामा रिलीज हो चुका है। ‘इक्का’ के जरिए सनी देओल और अक्षय खन्ना बॉर्डर के बाद पहली बार साथ नजर आए हैं। यह एक दमदार लीगल ड्रामा है, जिसमें सिद्धांतों पर चलने वाले वकील अर्जुन मेहरा की कहानी दिखाई गई है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे कोर्ट में अपने सबसे बड़े कंप्टीटर का बचाव करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- जब घर परिवार छोड़कर ओशो के आश्रम चली गईं थीं सिंगर | विशाल और रेखा भारद्वाज की बेहद खूबसूरत लव स्टोरी

‘पति पत्नी और वो दो’
‘पति पत्नी और वो 2’ साल 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे के किरदार में हैं, जिसकी पत्नी अपर्णा (वामिका गब्बी) के साथ खुशहाल जिंदगी अचानक उलझनों में फंस जाती है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई से स्ट्रीम हो रही है। हल्की फुल्की कॉमेडी और रोमांस से भरपूर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम की जा रही है।

‘सिंग गीतम’
94 साल के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव के निर्देशन में बनी ‘सिंग गीतम’ एक म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म है। इसकी कहानी काल्पनिक खनन गांव कुबेरापुरम पर आधारित है, जहां सपनों, रिश्तों और युवा कलाकारों के संघर्ष को दिखाया गया है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 8 जुलाई को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

‘बाल्टी’
फिल्म ‘बाल्टी’ उन्नी शिवलिंगम के निर्देशन में बनी एक मलयालम एक्शन ड्रामा फिल्म है। ये साल 2025 में सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थी और अब इसने ओटीटी पर दस्तक दी है। केरल-तमिलनाडु बॉर्डर पर आधारित इस कहानी में उदयन उर्फ बाल्टी की जिंदगी दिखाई गई है, जो एक कबड्डी खिलाड़ी है, लेकिन हालात उसे अपराध की दुनिया की ओर धकेल देते हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रही है।

‘परिमाला एंड कंपनी’
‘परिमला एंड कंपनी’ एक क्राइम-कॉमेडी फिल्म है, जो एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी दिखाती है। परिवार की शांत जिंदगी तब बदल जाती है, जब एक स्थानीय गुंडा उनकी जिंदगी में दखल देता है। उसके मर्डर के बाद हालात और बिगड़ जाते हैं और पूरा परिवार इस विवाद के केंद्र में आ जाता है। ये एक डार्क कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म है जो 10 जुलाई से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

‘लैंड ऑफ फुटबॉल’
जियो हॉटस्टार पर 10 जुलाई को एक स्पोर्ट्स डॉक्युमेंट्री रिलीज हुई हैं, जिसका नाम है ‘लैंड ऑफ फुटबॉल’। ये एक मलयालम डॉक्यूमेंट्री है, जो केरल और फुटबॉल के बीच के गहरे रिश्ते और इस खेल से जुड़ी संस्कृति को सामने लाती है। इस लिस्ट की ज्यादातर फिल्मों से अलग, यह किसी खास खिलाड़ी या किरदार की कहानी नहीं कहती, बल्कि उन लोगों और समुदायों पर फोकस करती है, जिनके जुनून और प्यार ने फुटबॉल को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक पहचान और भावना बना दिया है।

