इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

‘हैवान’ से लेकर ‘जेलर 2’ तक, इस हफ्ते दर्शकों को एंटरटेनमेंट के कई नए ऑप्शन मिलने वाले हैं। अगर आप भी घर बैठे कुछ नया और दिलचस्प देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज की यह लिस्ट आपके लिए खास होने वाली है।

फिल्म हैवान

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की हिंदी रीमेक ‘हैवान’ सोनी लिव पर 6 नवंबर पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

फिल्म जेलर 2

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 12 नवंबर को फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने सिनेमाघरों में काफी धमाल मचाया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का अच्छा कलेक्शन देखने मिला था। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम होगी। खबरों के मुताबिक, फिल्म का डिजिटल वर्जन थिएटर से 30 मिनट एक्स्ट्रा होने वाला है।

मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स

एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म ‘मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स’ को 2 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर हिंदी भाषा में रिलीज हो चुका है। हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु भाषा में ये फिल्म रिलीज हुई है। एनिमेशन के दीवाने इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Ramayana Advance Booking Collection: दुनियाभर में 130 करोड़ पार, क्या टूटेगा ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड?

फिल्म द वन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ थिएटर में रिलीज होने के बाद अब 6 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियोज पर रिलीज होने वाली है। शुरूआत में इसे देखने के लिए दर्शकों को रेंटल के तौर पर एक्स्ट्रा भुगतान करना पड़ेगा, बाद में ये फिल्म नॉर्मल सब्सक्रिप्शन पर अवेलेबल होगी। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

आई एम गेम

दुलकर सलमान की मलयालम एक्शन फिल्म ‘आई एम गेम’ का हिंदी डब वर्जन जियोहॉटस्टार पर 6 नवंबर को रिलीज हो रहा है। फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा कयादु लोहार, एंटनी वर्गीज, मैस्किन, कथिर जैसे शानदार कलाकार मौजूद हैं। फिल्म का निर्देशन नाहस हिदायत ने किया है। इससे पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में 3 सितंबर को रिलीज हुई थी।

द ग्रेटेस्ट

यह सीरीज महान बॉक्सर मुहम्मद अली के जीवन, उनके 1960 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने और हेवीवेट चैंपियनशिप के सफर पर आधारित है। 4 नवंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर ये सीरीज रिलीज होगी। अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में दर्शक इसे इंजॉय कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी ड्रामा का ये गाना 762 मिलियन व्यूज के साथ आज भी लोगों का फेवरेट, ग्लोबली बनाया रिकॉर्ड

मीसाया मुरुक्कू 2

‘मीसाया मुरुक्कू 2’ का हिंदी वर्जन 6 नवंबर को सोनीलिव पर रिलीज होगा। हिंदी के अलावा यह तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी देखने मिलेगी। फिल्म में मुख्य कलाकार और निर्देशक हिपहॉप तमिझा आधी है।

ब्लाइंड गेम

अर्जुन रामपाल और प्रियामणि की हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘ब्लाइंड गेम’ 4 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हो चुका है। दर्शक इसे हिंदी भाषा में देख पाएंगे। अर्जुन रामपाल और प्रियामणि के अलावा रोहित चंदेव औऱ नकुल रोशन भी दिखाई देंगे।