New OTT Release This Week: शुक्रवार आने वाला है और हर बार की तरह इस हफ्ते भी सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर नई-नई फिल्में, वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। थिएटर्स में जहां 12 जून को ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘गवर्नर’ और ‘हॉन्‍टेड 3डी’ आ रही है। वहीं, ओटीटी पर भी मनोरंजन का फुल डोज मिलने वाला है।

अगर आप थिएटर्स में जाकर फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं, तो चलिए हम आपको उन मूवी और सीरीज के बारे में बताते हैं, जो 8 जून से लेकर 14 जून तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाली हैं। इन्हें आप वीकेंड पर आराम से एन्जॉय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जिम के बाहर सात राउंड फायरिंग, पंजाबी गायक गुरु रंधावा हैं ब्रांड एंबेसडर

भूत बंगला (Bhooth Bangla)

अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और दिवंगत अभिनेता असरानी स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब लगभग डेढ़ महीने बाद यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। ऐसे में अगर आप उस समय इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए थे, तो अब इसे नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं। यह मूवी 12 जून को स्ट्रीम होने वाली है।

मां है ना (Maa Hai Na)

फिल्म और सीरीज के अलावा एक कुकिंग शो ‘मां है ना’ भी इस हफ्ते शुरू हो रहा है। इस शो में जेन-जी सेलेब्स अपनी मां के साथ हिस्सा लेंगे। 10 एपिसोड की यह नॉन-फिक्शन सीरीज छह जेन-जी सेलेब्रिटीज और उनकी मां को एक साथ लाएगी। ‘मां है ना’ 12 जून से जी5 पर आ रहा है।

राख (Raakh)

इस हफ्ते अभिनेता अली फजल की वेब सीरीज ‘राख’ भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें उनके साथ सोनाली बेंद्रे अहम भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। सीरीज का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। वो इससे पहले ‘पाताललोक’ का निर्देशन भी कर चुके हैं। बता दें कि क्राइम इन्वेस्टिगेशन सीरीज ‘राख’ 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

ड्रिडम (Dridam)

हिंदी के अलावा लिस्ट में मलयालम भाषा की फिल्म ‘ड्रिडम’ का नाम भी शामिल है। यह सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म एक पुलिस वाले की कहानी पर आधारित है, जिसे जियो हॉटस्टार पर 12 जून को देखा जा सकता है। इसके अलावा ‘तारकटा’ और ‘करुपू’ जैसी फिल्में भी 12 जून को ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 

यह भी पढ़ें: ‘ये बातें एहसास दिलाती हैं कि…’, प्रणित मोरे पर जमकर भड़कीं मालती चाहर, 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर किया रिएक्ट