OTT Release This Week: फरवरी का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है और वैलेंटाइन वीक भी चल रहा है। ऐसे में यह वीक सिर्फ लवर्स के लिए ही नहीं, बल्कि मूवी-सीरीज का शौक रखने वाले लोगों के लिए भी काफी बेहतरीन है। इस वीक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब शो रिलीज होने वाले हैं। इसमें लोगों को एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर का जबरदस्त डोज मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं कि 9 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक कौन-कौन सी मूवीज और शो आने वाले हैं।

कोहरा सीजन 2 (Kohrra Season 2)

मोना सिंह और बरुण सोबती स्टारर क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘कोहरा’ का दूसरा सीजन आ रहा है। इस बार वह एक नए मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए नजर आएंगे। ‘कोहरा सीजन 2’ 11 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, जो अपनी कहानी के जरिए एक बार फिर दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं बहुत नर्वस हूं’, प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद अरिजीत सिंह ने किया पहला शो, अनुष्का शंकर के साथ आए नजर

क्रॉस सीजन 2 (Cross Season 2)

‘क्रॉस सीजन 2’ अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज है। इस थ्रिलर में एल्डिस हॉज ने ‘एलेक्स क्रॉस’ का किरदार निभाया है, जो बिलेनियर्स को निशाना बनाने वाले एक विजिलेंट का पीछा करता है। इस बार मैथ्यू लिलार्ड समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं और इसे भी 11 फरवरी से देखा जा सकता है।

बेबी गर्ल (Baby Girl)

‘बेबी गर्ल’ यह एक मलयालम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें देखने को मिलता है कि कैसे क्रिसमस की शाम को तिरुवनंतपुरम के एक हॉस्पिटल से एक नवजात बच्ची गायब हो जाती है। इस मूवी को अरुण वर्मा ने डायरेक्ट किया है और इसकी स्क्रिप्ट बॉबी-संजय ने लिखी है। इसे सोनी लिव पर 12 फरवरी को देखा जा सकता है।

अमर विश्वास (Amar Vishwas)

राजीव खंडेलवाल कोर्टरूम थ्रिलर ‘अमर विश्वास’ के साथ ओटीटी पर कमबैक कर रहे हैं। इस सीरीज में राजीव वकील में किरदार में दिखाई देने वाले हैं, जो हाई-प्रोफाइल मर्डर केस को अपने हाथ में लेता है और इस दौरान कई खुलासे होते हैं जो आपके दिमाग को सन्न कर देंगे। यह 11 फरवरी से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

भानुप्रिया भूतेर होटल (Bhanupriya Bhooter Hotel)

‘भानुप्रिया भूतेर होटल’ अरिजीत मुखर्जी की बंगाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसमें एक कपल की कहानी देखने को मिलती है, जो नॉर्थ बंगाल में छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहां वह एक होटल में रुकते हैं और कहानी यहीं से शुरू होती है। इस मूवी को 13 फरवरी से जी5 पर देख सकते हैं।

मायाबिम्बम (Maayabimbum)

तमिल रोमांटिक ड्रामा ‘मायाबिम्बम’ की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट जीवा (आकाश नागराजन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी लाइफ तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात नर्स सुमति (जानकी श्रीनिवासन) से होती है। इसके बाद क्या होता है, वह तो आपको ‘मायाबिम्बम’ देखने के बाद ही पता चलेगा। इसे 13 फरवरी से सन नेक्स्ट पर देखा जा सकता है।

द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स (The Conjuring: Last Rites)

माइकल चावेस द्वारा निर्देशित ‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ को एड और लॉरेन वॉरेन की भूमिका में पैट्रिक और वेरा की आखिरी फिल्म बताया गया है। इस फ्रैंचाइजी में दोनों पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। यह 13 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

मन शंकरा वारा प्रसाद गारू (Mana Shankara Vara Prasad Garu)

चिरंजीवी और नयनतारा की हिट संक्रांति फिल्म इस हफ्ते डिजिटल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे 11 फरवरी को जी5 पर देखा जा सकता है। इसे अनिल रविपुडी ने डायरेक्ट किया है और इसमें वेंकटेश दग्गुबाती ने भी एक बड़ा कैमियो किया है। 

यह भी पढ़ें: ‘बेताब’ से अमृता सिंह ने किया डेब्यू, 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, अब अकेले बिता रही हैं लाइफ