ओटीटी लवर्स के बीच मिर्जापुर का जिक्र खूब चलता है। पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर सीरीज को खूब पसंद किया गया, और इसके अपकमिंग सीजन का सभी को इंतजार है। इस वेब सीरीज की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि इस पर एक अलग से फिल्म बनाई जा रही है, जिसका नाम ‘मिर्जापुर द फिल्म’ है। हाल ही में मेकर्स ने इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा करी है। इसके बाद से ही फैंस को 4 सितंबर का बेसब्री से इंतजार है, जिस दिन लोग बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देख पाएगी।

यहां जिक्र कुछ ऐसी बेहतरीन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का कर रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद कालीन भैया का जादू भी फीका पड़ता नजर आएगा। खास बात है कि क्राइम की कहानी दिखाने वाली इन मूवीज में रोमांस का तड़का भी दिखाया गया है, जो लोगों को स्क्रीन से जोड़े रखने का काम करता है। आइए एक नजर इन सीरीज की लिस्ट पर डाल लेते हैं।

सेक्रेड गेम्स

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान सेक्रेड गेम्स का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले शामिल किया जाता है। बोल्डनेस से भरपूर इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। खास बात है कि इसकी कहानी आपको इंप्रेस करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने किया तिहाड़ जेल में सरेंडर, जानें किस मामले में सलाखों के पीछे पहुंचे एक्टर

जमताड़ा

झारखंड के एक छोटे गांव की कहानी दिखाने वाली जामताड़ा वेब सीरीज को भी खूब पसंद किया गया है। सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज में दिखाया गया है कि कुछ युवा लड़के-लड़कियां साइबर फ्रॉड का रैकेट चलाते हैं। सीरीज में क्राइम के साथ सस्पेंस और बोल्डनेस का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

पाताल लोक

क्राइम का जिक्र होगा, तो जयदीप अहलावत की पाताल लोक को नजरअंदाज करना थोड़ा मुश्किल काम हो जाता है। सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं, और दोनों को ही आईएमडीबी से तगड़ी रेटिंग मिली है। अगर आपने अभी तक इस सीरीज को नहीं देखा है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इसके दोनों सीजन में सस्पेंस का फुल डोज मिलता है।