ओटीटी लवर्स के बीच अक्सर कुछ बेहतीरन सीरीज का जिक्र चलता है। वेब सीरीज देखने के शौकीन चुनिंदा सीरीज के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां जिक्र उन सीरीज का कर रहे हैं, जिनके दूसरे सीजन सालों से नहीं आए हैं और कहानी को पहले सीजन में सस्पेंस पर खत्म किया गया था। आइए एक नजर इन सीरीज की लिस्ट पर डालते हैं।

फर्जी

शाहिद कपूर की हिट सीरीज फर्जी का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले शामिल किया जाता है। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला, लेकिन इसका दूसरा सीजन अभी तक नहीं आया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साल 2026 के मार्च महीने में इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी, और इस साल के आखिर तक सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हो सकता है।

तांडव

बॉलीवुड के उन पॉपुलर सितारों में से एक सैफ अली खान हैं, जो ओटीटी पर भी अपना जादू दिखा चुके हैं। तांडव सीरीज में उनके काम को खूब सराहा गया। इसके दूसरे सीजन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें, तो विवादों और कुछ अड़चनों के चलते तांडव के सीजन 2 को रोक दिया गया। ऐसे में इसका सस्पेंस अभी अधूरा है।

माई

साक्षी तंवर स्टारर माई फिल्म में मां के बदले को दिखाया गया है। इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर मेकर्स की ओर से फिलहाल तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है। पहले सीजन के आखिरी में एक बड़े क्राइम सिंडिकेट का हिंट दिया गया था, जिसके बाद से ही दूसरे सीजन को लेकर एक्साइटमेंट डबल हो गई थी।

यह भी पढ़ें: ‘मर्द 60 की उम्र में भी रोमांटिक हीरो बन सकते हैं’- बॉलीवुड के इस पक्षपात पर मोना सिंह का तंज

गन्स एंड गुलाब्स

राज और डीके की क्राइम थ्रिलर गन्स एंड गुलाब्स का नाम नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज की लिस्ट में शामिल किया जाता है। फिलहाल सभी को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। फैंस तो अक्सर इसका जिक्र सोशल मीडिया पर भी करते रहते हैं।

अरण्यक

रवीना टंडन ने अरण्यक सीरीज में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद इसके बारे में साफ किया था कि इसका दूसरा सीजन अभी नहीं बन रहा है, क्योंकि मेकर्स को इसके लिए कोई परफेक्ट कहानी नहीं मिली है।