ऑस्कर ने अपने आने वाले दो समारोहों का कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। अकादमी अवॉर्ड्स ने साल 2027 और 2028 की सेरेमनी की तारीखों का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है। इसके साथ ही इवेंट के वेन्यू और स्ट्रीमिंग स्ट्रैटेजी में बड़े बदलाव की भी पुष्टि की है।
99वां ऑस्कर अवॉर्ड्स 14 मार्च 2027 (रविवार) को आयोजित होगा, जबकि 100वां ऑस्कर अवॉर्ड्स 5 मार्च 2028 (रविवार) को होगा। दोनों ही साल यह समारोह भारतीय समय के अनुसार सुबह 4:30 बजे (7 PM ET / 4 PM PT) से शुरू होगा।
बदल गया ऑस्कर का वेन्यू
आने वाले ये दो साल डॉल्बी थिएटर, हॉलीवुड में ऑस्कर का आखिरी आयोजन होंगे। 2002 से यहां हो रहे इस इवेंट के बाद अब इसे डाउनटाउन लॉस एंजेलिस के L.A. Live कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जाएगा। नया वेन्यू पीकॉक थिएटर होगा, जहां 2008 से प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स भी आयोजित होते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ की कास्टिंग के लिए की मुकेश छाबड़ा की जमकर तारीफ, कास्टिंग डायरेक्टर ने दिया जवाब
पिंकविला में छपी रिपोर्ट के अनुसार अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एईजी के बीच 10 साल की डील 26 मार्च 2026 को फाइनल हुई है। जगह के अलावा, दर्शकों का अनुभव भी बदल जाएगा क्योंकि स्ट्रीमिंग अधिकार यूट्यूब को सौंप दिए गए हैं, जिससे एबीसी से प्रसारण योजना छीन ली गई है।
यह भी पढ़ें: Oscar 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट
101वां ऑस्कर समारोह, जो संभवतः मार्च 2029 की शुरुआत में होगा, यूट्यूब स्ट्रीमिंग सेवा पर देखा जा सकेगा। इसके साथ ही चैनल के साथ उनकी 53 साल की साझेदारी समाप्त हो रही है, जिसका प्रसारण 1976 से एबीसी पर हो रहा था। यह समझौता पिछले साल के अंत में हुआ था और दिसंबर 2025 में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के अपडेट के अनुसार, यह कम से कम 2033 तक जारी रहने की उम्मीद है। इसे यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर मुफ्त लाइवस्ट्रीम के माध्यम से ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इस बदलाव के साथ ABC के साथ 53 साल पुरानी साझेदारी खत्म हो जाएगी, जो 1976 से ऑस्कर का प्रसारण कर रहा था।
