हॉलीवुड के मशहूर अवॉर्ड्स की लिस्ट में ऑस्कर का नाम शामिल किया जाता है। जहां अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट आर्टिस्ट और फिल्मों को अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। ऑस्कर 2026 पर सभी की नजरें हैं। भारत में इसका लाइव प्रसारण समय के अंतर की वजह से सुबह 4:30 पर शुरू हुआ। आइए आपके साथ विनर्स की पूरी लिस्ट शेयर करते हैं।

बेस्ट एक्टर

ऑस्कर अवॉर्ड में सबसे अहम कैटेगरी बेस्टर एक्टर और एक्ट्रेस की मानी जाती है। बेस्ट एक्टर का खिताब माइकल बी जॉर्डन को सिनर्स फिल्म के लिए दिया गया।

बेस्ट एक्ट्रेस

माइकल बी जॉर्डन बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत चुके हैं। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मेसी बकले ने अपने नाम किया है। यह अवॉर्ड उन्हें हैमनेट के लिए मिला।

Award Banner

बेस्ट डायरेक्टर

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट डायरेक्टर का खिताब पॉल थॉमस एंडरसन को वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए मिला।

बेस्ट फिल्म

बेस्ट मूवी कैटेगरी में वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीत हासिल की। फिल्म को कुल 6 अवॉर्ड अलग-अलग कैटेगरी में मिले हैं।

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ में दिखेगा ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चा का नया अंदाज, यश के साथ फैसल मलिक का ग्रैंड इंट्रो हुआ शूट

बेस्ट फिल्म एडिटिंग

इस अवॉर्ड को भी वन बैटल आफ्टर अनदर ने अपने नाम किया है।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म

मिस्टर नोबडी अगेन्स्ट पुतिन को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म

ऑल द एम्प्टी रूम्स शॉर्ट फिल्म ने इस कैटेगरी में जीत हासिल की।

बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले

सिनर्स फिल्म को बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर मिला।

बेस्ट साउंड

बेस्ट साउंड फिल्म का ऑस्कर F1 ने अपने नाम किया।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

बेनिसियो डेल टोरो- वन बैटल आफ्टर अनदर
जेकब एलॉर्डी- फ्रैंकेंस्टाइन
डेलरॉय लिंडो- सिनर्स
शॉन पेन- वन बैटल आफ्टर अनदर
स्टेलन स्कार्सगार्ड- सेंटिमेंटल वैल्यू
विनर- शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)

ऑस्कर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए पांच टॉप अभिनेताओं के बीच टक्कर देखने को मिली। इस कैटेगरी में विनर का खिताब शॉन पेन ने अपने नाम किया।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

एल फैनिंग- सेंटिमेंटल वैल्यू
इंगा इब्सडॉटर लीलास- सेंटिमेंटल वैल्यू
एमी मैडिगन- वेपन्स
वुनमी मोसाकू- सिनर्स
टियाना टेलर- वन बैटल आफ्टर अनदर
विनर- एमी मैडिगन (वेपन्स)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी में विनर एमी मैडिगन (वेपन्स) बनी।

बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म

बुचर्स स्टेन
अ फ्रेंड ऑफ डॉरथी
जेन ऑस्टिन्स पीरियड ड्रामा
दी सिंगर्स
टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
विनर- दी सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा