हॉलीवुड के मशहूर अवॉर्ड्स की लिस्ट में ऑस्कर का नाम शामिल किया जाता है। जहां अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट आर्टिस्ट और फिल्मों को अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। ऑस्कर 2026 पर सभी की नजरें हैं। भारत में इसका लाइव प्रसारण समय के अंतर की वजह से सुबह 4:30 पर शुरू हुआ। आइए आपके साथ विनर्स के नाम पर आ रहे बड़े अपडेट्स लगातार शेयर करते हैं।
Oscars Awards 2026 Live Updates: भारत की फिल्म निर्माता को नहीं मिला ऑस्कर
भारत की फिल्म निर्माता गीता गांधबीर को दो ऑस्कर डॉक्यूमेंट्री के लिए नामांकन हासिल किए थे। खैर, अवॉर्ड उन्हें नहीं मिला और इस वजह से उन्हें खाली हाथ इवेंट से लौटना पड़ा।
Oscars Awards 2026 Live Updates: ऑस्कर अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट
ऑस्कर अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट की खूब चर्चा चल रही है। माइकल बी जॉर्डन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया, तो जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस बनीं। यहां पूरी विनर्स की लिस्ट देख सकते हैं। Oscar 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट
Oscars 2026 Live Updates: वन बैटर ऑफ्टर अनदर ने जीते इतने अवॉर्ड्स
वन बैटर ऑफ्टर अनदर फिल्म ने अपने नाम 6 अवॉर्ड्स किए। इस साल की बेस्ट फिल्म का नाम भी इसने अपने नाम किया। फिल्म के निर्देशक को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला।
Oscars Awards 2026 Live Updates: जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
माइकल बी. जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर। वहीं, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड।
Oscars Awards 2026 Live Updates: माइकल बी जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का ऑस्कर
ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में माइकल बी जॉर्डन को जीत मिली है। उन्हें सिनर्स फिल्म के लिए यह खिताब दिया गया है।
Oscars Awards 2026 Live Updates: 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने जीता बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड
निर्देशक जोआकिम ट्रायर की फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड जीता।
Oscars Awards 2026 Live Updates: प्रियंका चोपड़ा ने प्रेजेंट की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
प्रियंका चोपड़ा और ऑस्कर विजेता जेवियर बार्डेम ने एक साथ इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंट किया।
Oscars Awards Live Updates: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बिखेरा जलवा
ऑस्कर अवॉर्ड्स में रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Oscars Awards Live Updates: ऑस्कर अवॉर्ड्स के अभी तक के विनर्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- शॉन पेन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स- एमी मैडिगन, वेपन्स
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर, सिनर्स
बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- केट हॉली, फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग- माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी, फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट कास्टिंग- कैसेंड्रा कुलुकुंडिस, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म (टाई)- द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
