98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हॉलीवुड के सबसे मशहूर और प्रतिष्ठित पुरस्कार की लिस्ट में ऑस्कर का नाम शामिल किया जाता है। 15 मार्च को डॉल्बी थिएटर में इन अवॉर्ड्स का आयोजन होने वाला है। जहां दुनिया के मशहूर सितारे और फिल्म निर्माता अपना जलवा बिखेरने का काम करते नजर आएंगे। इस अवॉर्ड शो को देखने के लिए दर्शक भी एक्साइटेड रहते हैं। आइए जानते हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड्स को भारत में लाइव कब और कहां देख पाएंगे।

समय के अंतर के कारण ऑस्कर का प्रसारण भारत में 16 मार्च 2026 सुबह 4:30 बजे से होगा। रे कार्पेट की कवरेज सुबह 3:30 बजे से शुरू हो जाएगी। इस शो का लाइव प्रसारण मिस करने वालों के पास सोमवार को शाम 9 बजे फिर से देखने का मौका होगा। ओटीटी लवर्स अवॉर्ड्स का लुत्फ अपने मोबइल पर भी उठा सकते हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड्स का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे

ऑस्कर अवॉर्ड्स का लाइव प्रसारण जियो हॉटस्टार पर होगा, जिसे आप बाद में भी देख पाएंगे। वहीं, बात टीवी की करें, तो स्टार मूवीज और स्टार मूवीज सेलेक्ट और कलर्स इन्फिनिटी पर ऑस्कर का प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में आप टीवी चैनल या ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए ऑस्कर अवॉर्ड का लाइव लुत्फ उठा पाएंगे।

Award Banner

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन संग स्क्रीन शेयर कर चुकीं मधु मल्होत्रा का निधन, ‘सत्ते पे सत्ता’; ‘कर्ज’ जैसी फिल्मों में किया था काम

ऑस्कर 2026 के बारे में बता दें कि इसका आयोजन कैलिफॉर्निया शहर में होगा। वहीं, पुरस्कार की मेजबानी कोनन ओ’ब्रायन करेंगे। भारतीय दर्शकों के लिए ऑस्कर में एक अहम आकर्षण का केंद्र बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की परफॉर्मेंस है। दरअसल, एक्ट्रेस हॉलीवुड सितारों के साथ परफॉर्मेंस देगी। इस साल ऑस्क की दौड़ थोड़ी कड़ी है। दो फिल्मों को ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ को सबसे ज्यादा नामांकन मिले है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से किस फिल्म के नाम सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स आते हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के गलियारों में इस अवॉर्ड फंक्शन की धूम देखने को मिल रही है। खैर, आपको इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सोमवार की सुबह तक भारत में भी अवॉर्ड शो का प्रसारण हो जाएगा।