ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में हुई। 98वें एकेडमी पुरस्कार में कई पल यादगार बन गए। इस साल के ऑस्कर में सिर्फ अवॉर्ड्स ही नहीं, बल्कि कई इमोशनल स्पीच, रेड कार्पेट लुक और अनपेक्षित मोमेंट्स भी चर्चा में रहे। दुनियाभर के दर्शकों ने इन पलों को सोशल मीडिया पर शेयर कर इवेंट को ट्रेंडिंग बनाने का काम किया।
प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। इसके अलावा, अवॉर्ड शो में 14 साल बाद दो मूवीज के बीच टाई देखने को मिला। इसके अलावा, विनर के इंडिया कनेक्शन की भी खूब चर्चा हो रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में हुआ टाई
आमतौर पर बेहद कम बार ऐसा हुआ है, जब किसी कैटेगरी में दो विनर्स ऑस्कर में अनाउंस किए गए हैं। 14 साल बाद अब ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में ऐसा देखने को मिला है। बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘द सिंगर्स’ और ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ है। बता दें कि ऐसा ऑस्कर के इतिहास में सातवीं बार हुआ है, जिसे अनाउंस प्रेजेंटर कुमैल नंजियानी ने किया था।
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जितने वाली टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा का भारत से खास कनेक्शन है। फिल्म ने द सिंगर्स के साथ ऑस्कर अवॉर्ड शेयर किया है। टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा को यूट्यूब चैनल ‘द न्यू यॉर्कर’ पर देख सकते हैं। चलिए अब बता देते हैं कि 36 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म का भारत से कैसे संबंध है।
यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ में दिखेगा ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चा का नया अंदाज, यश के साथ फैसल मलिक का ग्रैंड इंट्रो हुआ शूट
ऑस्कर अवॉर्ड लेते हुए फिल्म के निर्माता सिंह ने इस मूवी को ‘एक फ्रांसीसी-भारतीय ब्रिटिश, एक रोमानियाई-अमेरिकी, एक अर्जेंटीनाई और एक इतालवी की बनाई फ्रांसीसी फिल्म को पुरस्कार देने के लिए शुक्रिया अदा किया। अपनी फिल्म पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम इस वजह से फिल्में बनाते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि कला लोगों की आत्मा को बदलने का टैलेंट रखती है। हो सकता है कि ऐसा करने में 10 साल लगे, लेकिन हम कला, क्रिएटिविटी के जरिए समाज को बदलने में भूमिका निभा सकते हैं।’
सिंह ने आगे बताया कि ‘मेरे पिता 1960 के दशक में पंजाब से पगड़ी और दाढ़ी के साथ यूनाइटेड किंगडम आए थे। उन्हें बीटल्स, फ्रेंच वाइन और एक फ्रांसीसी महिला से प्यार हो गया। और इसीलिए मैं आज यहां हूं।’ भले ही अब वे हमारे बीच नहीं हैं, मुझे लगता है कि उन्हें बहुत गर्व होता।’ उन्हें अपनी भारतीय विरासत पर बहुत गर्व था, और हमारे लिए इस कहानी का हिस्सा बनना बहुत मायने रखता है।’
