RRR Song Natu Natu Nominated For Oscar 2023: ऑस्कर फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। हिंदी सिनेमा के फैंस के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। क्योंकि डायरेक्टर एसएस राजामौली (Ss Rajamouli) की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Awards 2023) के फाइनल नॉमिनेशन में जगह मिल गई है।
ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए पांच गानों को नॉमिनेट किया गया है, जिसमें एक आरआरआर का ‘नाटू नाटू’ है। इस गाने का इसमें म्यूजिक एमएम कीरावनी ने दिया है और लिरिक्स चंद्रबोस ने दिए हैं। बता दें कि इससे पहले गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में भी इस गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में अवार्ड मिला था।
आरआरआर का डायरेक्शन एसएस राजामौली ने किया है। यह फिल्म पिछले साल 24 मार्च को रिलीज हुई थी इसमें राम चरण, (Ram Charan) जूनियर एनटीआर, (Jr Ntr) आलिया भट्ट, (Alia Bhatt) अजय देवगन, (Ajay Devgan) श्रिया सरन ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
इन दो डॉक्यूमेंट्री को भी मिली नॉमिनेशन में जगह
एसएस राजामौली की आरआरआर के आलावा शॉनक सेन की डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ‘ऑल दैट ब्रीड्स’ (All That Breathes) भी इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में नॉमिनेट हुई है। इसके अलावा डायरेक्टर गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई है। भारतीय सिनेमा के लिए यह बहुत गर्व की बात हुई है कि देश से तीन फिल्में ऑस्कर जीतने की दौड़ में आई हैं।
बता दें कि साल 2023 के लिए चार भारतीय फिल्में शॉर्टलिस्ट की गई, जिसमें एसएस राजामौली की आरआरआर, पान नलिन की छेलो शो, शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीद और कार्तिकी गोंसाल्वेस की फिल्म द एलिफेंट विस्पर्स शामिल थी। लेकिन भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री में गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ ऑस्कर जीतने की रेस से बाहर हो गई है। आज 24 जनवरी 2023 को ऑस्कर 2023 नॉमिनेशन लिस्ट का लाइव प्रसारण सीधा कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स थिएटर से हो रहा है।