Oscar Nominations 2023: 24 जनवरी को 95वें अकादमी पुरस्कारों के अंतिम नॉमिनेशन की घोषणा की जाएगी और आधिकारिक तौर पर ऑस्कर नाइट की उल्टी गिनती शुरू होगी। इस बीच सभी लोगों की नजर एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) पर है। एसएस राजामौली की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म आरआरआर के फुट-टैपिंग गाने “नाटू नाटू” ने हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता है, और उसी श्रेणी में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ है। आज पता चलेगा कि इस गाने को नॉमिनेशन मिलेगा या नहीं? इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं, और सभी भारतीयों की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हुई हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसे भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
भारत की 4 फिल्में हुई हैं शॉर्टलिस्ट
इस बार ऑस्कर अवॉर्ड शो को जिमी किमेल होस्ट करेंगे। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के सदस्य दिसंबर 2022 में 10 श्रेणियों के लिए अपनी शॉर्टलिस्ट की घोषणा करेंगे और इनमें से चार फिल्में भारत से हैं। RRR के अलावा द एलिफेंट व्हिस्परर्स, ऑल दैट ब्रीथ्स और गुजराती फिल्म छेल्लो शो शामिल है।
आपको बता दें कि आज अगर ऑस्कर अवॉर्ड्स नॉमिनेशन (Oscar Awards 2023) में ‘आरआरआर’ (RRR) या छेल्लो शो जेसी भारतीय फिल्में शॉर्टलिस्ट होती हैं तो इन फिल्मों का मुकाबला अवतार: द वे ऑफ वॉटर , टॉप गन: मावेरिक, एल्विस, द फेबल्स मेंस और द बंशी ऑफ इ शरिन से होगा।
कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर नॉमिनेशन?
एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, रिज अहमद और एलीसन विलियम्स 2023 ऑस्कर नामांकन की घोषणा करेंगे, जो मंगलवार को सुबह 5:30 बजे पीएसटी/8:30 पूर्वाह्न ईएसटी पर प्रसारित होगा।
ऑस्कर नामांकन की घोषणा YouTube, ऑस्कर.कॉम और ऑस्कर.ऑर्ग पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी। भारत के समय के हिसाब से देखें तो भारत में इसे शाम 7 बजे से लाइव देखा जा सकेगा।
कब होगा ऑस्कर अवॉर्ड समारोह?
ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 12 मार्च को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में डॉल्बी थिएटर में होगा।