साउथ एशियन एक्सीलेंस प्री-ऑस्कर इवेंट में प्रियंका चोपड़ा,राम चरण, जूनियर एनटीआर, मलाला यूसुफजई समेत अन्य स्टार्स पहुंचे थे। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका व्हाइट ड्रेस में बेहद स्टनिंग दिखीं। वहीं रामचरण ने भी ऑल ब्लैक लुक में कहर ढाया।
प्रियंका चोपड़ा को जब भी मौका मिलता है वह अपनी संस्कृति और कम्यूनिटी का जश्न मनाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में होली के जश्न के बाद, अभिनेत्री फिर एन्जॉय करती दिखीं।
साउथ एशियन कम्यूनिटी ने बड़े इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ इंडियन इंडस्ट्री के बड़े सितारे शिरकत करने पहुंचे। इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की तस्वीरें छाई हुई हैं।
व्हाइट कलर की ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने फेदर के साथ गॉर्जियस व्हाइट गाउन पहना था। पहली तस्वीर में, उन्होंने लोकप्रिय एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से नाटू-नाटू के गायकों में से एक के साथ तस्वीर खिंचवाई। हन्ना सिमोन, फ्रीडा पिंटो, पूर्णा जगन्नाथन और मलाला और अन्य लोगों की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
इस दिन होगा ऑस्कर का आगाज
बता दें कि 1 दिन बाद यानी 12 मार्च को ऑस्कर 2023 का आगाज हो रहा है। दीपिका पादुकोण भारत की ओर से जूरी का हिस्सा बनकर एलए पहुंच चुकी हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। ये अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजिल्स,कैलिफोर्निया में होगा।
इस 95वें ऑस्कर अवॉर्ड को भारत में 13 मार्च को दिखाया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण शाम 5 बजे (12 मार्च को 01:00 जीएमटी) से शुरू होगा और एबीसी टेलीविजन नेटवर्क पर संयुक्त राज्य अमेरिका में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा। यह भारतीय दर्शकों के लिए 13 मार्च, 2023 को सुबह 5:30 बजे डिज्नी+हॉटस्टार पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।