सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से रियलिटी टीवी स्टार बने ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर सारा अली खान संग अपनी लड़ाई को लेकर उन्होंने बात की है। ओरी और सारा कीी लड़ाई कुछ वक्त पहले हुई थी, जिसके बाद से कई बार वो इसे लेकर अलग-अलग इंटरव्यू में खुलकर बात कर चुके हैं।

ओरी ने इस साल सारा अली खान को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस की मां अमृता सिंह इसका कारण हैं। उन्होंने 2021 के एक वाकये का भी जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि सारा की मां ने उन्हें गहरा मानसिक आघात दिया था।

अब नेहा धूपिया और अंगद बेदी के व्लॉग डबल डेट पर ओरी ने फिर से सारा अली खान से अपनी टूटी दोस्ती पर बात की। उन्होंने कहा कि सारा उनकी जिंदगी के उस दौर ने गायब हो गई थीं, जब उन्हें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

ओरी की सारा से हुई लड़ाई?

बातचीत के दौरान ओरी ने याद किया कि उन्होंने सारा अली खान और उनकी मां को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस बारे में वो पुबलिक्स में बात कर चुके हैं। ओरी ने बताया, ‘उनकी मां ने मुझे डांटा था। तो मैंने उन्हें भी अनफॉलो कर दिया। आपने मुझसे पूछा कि क्या यहां नकली दोस्तियां हैं। सारा मेरी बचपन की दोस्ती जैसी रही हैं। हम कॉलेज में दोस्त थे और उसके 10 साल बाद तक दोस्त रहे। मैंने उनका बहुत साथ दिया है। हम गोवा में थे, जब उनका नाम एक बड़े केस में आया। मैं उनके साथ खड़ा रहा। जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें मेरे साथ होना चाहिए था और वो गायब हो गईं। उस पल में मुझे बहुत दुख हुआ था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘उन्होंने मेरा हाल पूछने के लिए मुझे एक बार कॉल भी नहीं किया। और मैंने सोचा कि जब वो बुरे वक्त से गुजर रही थी, उनकी जिंदगी बिखरी हुई थी, सबने मुझसे कहा कि उनसे दूरी बना लूं वरना मैं भी फंस जाऊंगा। मैंने उनके साथ खड़ा रहा, उनकी मां, उनके भाई के साथ खड़ा अर्ह। मैं उस वक्त में उनके साथ था और फिर चीजें बदल गई। उन्हें मेरा साथ बस एक बार देना था और उन्होंने कॉल भी नहीं किया। मैंने इस साल जब उन्हें अनफॉलो किया तो सोचा था कि अगर मैं उनके साथ आज दोस्त होने के नाटक करता हूं तो उन्होंने जो भी किया और उनकी मां ने जो बुरा व्यवहार मेरे साथ किया, और मेरे बातें में जो लोगों से बातें कहीं, वो सब सही हो जाएगा। तो मैं उनका दोस्त बना नहीं रह सकता। मुझसे कभी माफी नहीं मांगी गई।’

और पढ़ें: ‘बुढ़ापे को अंदर मत आने दो’, अमिताभ बच्चन ने शेयर की हेल्थ अपडेट, KBC के सेट पर लगी थी चोट

इसी बातचीत के दौरान ओरी ने यह भी कहा कि वो बदला लेने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं चीजों को लेकर कुढ़ता हूं। मैं सालों बातों को पकड़े रहता हूं। मैं बदला लेने का प्लान बनाता हूं। मैं चीजों को लेकर सामने से बात करता हूं। आप सोचेंगे कि अगर आपने मुझे आज दुख पहुंचाया है तो मैं कुछ नहीं करूंगा, मैं कर्मा का इंतजार नहीं करता। मैं खुद आपने बदले की प्लानिंग कर लूंगा। इसे सच होने में सालों लग जाएंगे, लेकिन यह जरूर होगा और तब होगा अब आप इसकी उम्मीद न कर रहे हों। अगर आपने मुझे दुख पहुंचाया है, मैं भी आपको पलटकर दुख पहुंचाऊंगा और हिसाब बराबर करूंगा। मैं अपने सारे दुश्मनों पर वार करूंगा।’

अमृता सिंह को लेकर ओरी ने कहा था ये

इस साल की शुरुआत में पिंकविला संग बातचीत में ओरी ने बताया था कि कैसे अमृता सिंह ने उन्हें ट्रॉमेटाइज किया। उन्होंने कहा था, 2021 में जब अमृता सिंह ने मुझे मानसिक आघात दिया तो ये सही में बहुत ज्यादा था। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी किसी ऐसी चीज से गुजर हूं। मेरे जिंदगी का वो बहुत ही काला वक्त था जिसने मुझे सही में नर्क में रहने जैसा महसूस करवाया। लोगों ने मुझे कहा, ‘तुम इससे आगे बढ़ जाओगे, तुम ताकतवर हो।’ मैंने कहा, ‘मुझे इतनी ताकत की जरूरत नहीं है।’ फिर मुझे समझ आया कि किसी चीज का मुझपर असर नहीं होता है। कुछ भी मुझे उदास नहीं करता। मुझे लगता है कि जब मैं पब्लिक फिगर बना तो उस ट्रॉमा ने मुझे सही में ताकतवर बना दिया। शुरुआत में जो नफरत मुझे मिलती थी, उसका मुझपर असर ही नहीं हुआ।’

और पढ़ें: ब्राह्मणों पर टिप्पणी मामले में अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ जमानती वारंट

इन दिनों ओरी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्हें आलिया भट्ट के साथ देखा गया था। बाद में उन्होंने आलिया की नई फिल्म ‘तुम्बाड़ 2’ के किरदार हस्तर का रूप धारण किया था। हैलोवीन के मौके पर ओरी हस्तर बने दिखे थे। उन्हें रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में देखा गया था। इसमें वो सेकेंड रनर अप रहे।

सारा अली खान की बात करें तो उन्हें फिल्म ‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना के साथ देखा गया था। इस फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले थे। हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल नहीं कर पाई। फिल्म का रिव्यू पढ़ने के लिए क्लिक करें…