फिल्म इंडस्ट्री में रीमेक का ट्रेंड हमेशा से रहा है, लेकिन पिछले एक दशक में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच इसका क्रेज और भी बढ़ गया है। मेकर्स हिट फॉर्मूला अपनाने लगे हैं, लेकिन हर बार नतीजा एक जैसा नहीं होता। कहीं ओरिजिनल फिल्म की गहराई भारी पड़ती है, तो कहीं रीमेक बड़े स्टार्स और स्केल के दम पर इतिहास रच देता है।

अब नजर डालते हैं बड़ी फिल्मों पर और उनकी कहानी वर्सेस कमाई पर।

अर्जुन रेड्डी वर्सेस कबीर सिंह

जब रीमेक की बात आती है तो इन दोनों फिल्मों का नाम सबसे पहले याद आता है। दोनों ही फिल्में संदीप रेड्डी ने डायरेक्टर की है। ‘अर्जुन रेड्डी’ 2017 में और ‘कबीर सिंह’ 2019 में आई थी, दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।

कॉपी के आगे फेल हुई ओरिजिनल

‘अर्जुन रेड्डी’ 5 करोड़ बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर में लगभग 51 करोड़ कमाए थे। जबकि इसकी हिंदी रीमेक ‘कबीर सिंह’ 60 करोड़ बजट में बनी थी और इसने 379 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। कमाई के मामले में कबीर सिंह ओरिजिनल फिल्म से काफी आगे निकली थी।

दृश्यम vs दृश्यम

दृश्यम (मलयालम) ने लगभग 75 करोड़ की कमाई के साथ जबरदस्त सफलता हासिल की, जबकि इसका हिंदी रीमेक दृश्यम करीब 110 करोड़ तक पहुंच गया और कमाई के मामले में आगे रहा। बावजूद इसके, मोहनलाल की दमदार और नैचुरल परफॉर्मेंस, साथ ही ओरिजिनल फिल्म की सधी हुई कहानी और सस्पेंस की पकड़ आज भी इसे एक बेंचमार्क बनाती है, जिसके मुकाबले हिंदी वर्जन को अक्सर थोड़ा कम प्रभावशाली माना जाता है।

यह भी पढ़ें: जब असली चोटें बनीं सिनेमा का हिस्सा, जानें 70 के दशक में बिना VFX के कैसे शूट होते थे खतरनाक सीन | Cinema Ka System

राम और श्याम वर्सेस सीता और गीता

राम और श्याम अपने दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही और बॉक्स ऑफिस पर टॉप ग्रॉसर साबित हुई, जबकि सीता और गीता ने भी शानदार कमाई के साथ सुपरहिट का दर्जा हासिल किया। दोनों फिल्मों की कहानी और डबल रोल कॉन्सेप्ट दर्शकों को खूब पसंद आया, लेकिन दिलीप कुमार की दमदार एक्टिंग और उनके निभाए दोनों किरदारों की अलग-अलग शख्सियत आज भी हिंदी सिनेमा में आइकॉनिक मानी जाती है, जिसे कई लोग इस जॉनर का बेंचमार्क मानते हैं।

राम और श्याम का बजट लगभग 60-65 लाख था। उस दौर में, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 2.75 करोड़ का कुल घरेलू कारोबार किया था। वहीं सीता और गीता को कथित तौर पर 40 लाख से ₹1.20 करोड़ के बजट में बनाया गया था। हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और संजीव कुमार अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 16 से 20 करोड़ की शानदार कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: ‘ऑटो-ट्यून’ के आने से पहले आरडी बर्मन ने दिया था अमर संगीत, रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों से निकाले सुर

डॉन vs डॉन

1978 में आई डॉन करीब70 लाख के बजट में बनी थी और उस दौर में लगभग 7 करोड़ की कमाई कर बड़ी हिट साबित हुई, जबकि इसका रीमेक डॉन साल 2006 में आया और इसे लगभग 38 करोड़ के बजट में बनाकर तैयार किया गया था। इस फिल्म ने उस वक्त दुनियाभर में करीब 106 करोड़ का कलेक्शन किया।

जहां अमिताभ बच्चन की ओरिजिनल फिल्म अपनी दमदार कहानी और स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए क्लासिक मानी जाती है, वहीं शाहरुख खान की डॉन ने स्टाइलिश ट्रीटमेंट, मॉडर्न एक्शन और खासतौर पर ट्विस्टेड क्लाइमैक्स के जरिए इसे नई पहचान देकर रीमेक को अलग मुकाम पर पहुंचा दिया।

अग्निपथ vs अग्निपथ

1990 में आई अग्निपथ लगभग 2.5 करोड़ के बजट में बनी थी और करीब ₹10 करोड़ का कलेक्शन कर औसत रही, जबकि इसका रीमेक अग्निपथ साल 2012 में आया और इसे करीब 60 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 193 करोड़ की कमाई की थी।

जहां अमिताभ बच्चन की ओरिजिनल फिल्म को उनके आइकॉनिक डायलॉग्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए याद किया जाता है, वहीं ऋतिक रोशन की अग्निपथ ने बड़े स्केल, इमोशनल डेप्थ और इंटेंस एक्टिंग के दम पर नई पीढ़ी के बीच जबरदस्त सफलता हासिल की।

इन फिल्मों के अलावा ‘घजिनी’ का रीमेक ‘गजनी’, ‘बॉडीगार्ड’ का रीमेक बॉडीगार्ड ‘विक्रम वेदा’ समेत कई फिल्मों के रीमेक ने ओरिजिनल से ज्यादा कमाई की। ये फिल्में पहले साउथ में बनीं और फिर इनका बॉलीवुड में रीमेक बनाया गया, जो सफल भी रहा।