Operation Safed Sagar Review: कारगिल युद्ध की वीर गाथा को नेटफ्लिक्स पर उतारने वाली सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों और आलोचकों के बीच चर्चा तेज कर दी है। भारतीय वायुसेना के साहस, रणनीति और जज़्बे को दिखाने वाली यह सीरीज क्या देशभक्ति के जुनून को पर्दे पर उतार पाई है या कहानी और प्रस्तुति में रह गई कोई कमी?

आसमानी जंग के रोमांच, इमोशन्स और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर समीक्षकों की राय क्या है और जनता का दिल कितना जीत पाई है, आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें- टेड सारंडोस ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ, बताया- दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी गई नॉन-इंग्लिश फिल्म

ऑपरेशन सफेद सागर

सीरीज का निर्देशन ओनी सेन ने किया है और स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा की भूमिका में एक्टर सिद्धार्थ दिखाई दिए हैं। उनके अलावा सीरीज में अभय वर्मा, जिमी शेरगिल, दीया मिर्जा जैसे शानदार एक्टर्स ने भी काम किया है।

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ सिर्फ जंग के मैदान और लड़ाकू विमानों की कहानी नहीं है, बल्कि यह उन जांबाज पायलटों, उनके परिवारों और जमीन पर तैनात उन लोगों की दास्तान है, जिन्होंने हर पल जोखिम के बीच बड़े फैसले लिए।

कारगिल जंग के साथ इंसानी इमोशन की दमदार पेशकश

सीरीज युद्ध के रोमांच के साथ-साथ उन भावनाओं को भी सामने लाती है, जहां एक तरफ आसमान में मिशन पर निकले जवान हैं और दूसरी तरफ घर पर उनके लौटने का इंतजार करते परिवार।

छह एपिसोड वाली यह सीरीज अपने शानदार निर्देशन, मजबूत स्क्रीनप्ले और दमदार पेशकश के कारण बेहतरीन वॉर स्टोरीज में अपनी जगह बनाती नजर आती है। लेकिन इसकी खासियत सिर्फ फाइटर जेट्स, एक्शन या पायलटों के अंदाज तक सीमित नहीं है।

यह उस जज्बे, त्याग और जिम्मेदारी को दिखाती है जो हर मिशन के पीछे छिपी होती है। यहां असली हीरो सिर्फ मशीनें नहीं, बल्कि वे इंसान हैं जो उन मशीनों को उड़ाते हैं और इतिहास लिखने का साहस रखते हैं।

यह भी पढ़ें- 4 मिनट 44 सेकेंड का 50’s का ये गाना आज भी बताता है प्यार का इजहार करने का सबसे खूबसूरत तरीका

नेटफ्लिक्स के सीईओ की कारगिल जंग के जवानों को श्रद्धांजलि

हर एपिसोड करीब 40 से 45 मिनट का है लेकिन कहानी दर्शकों को बांधे रखने वाली है। दिल्ली के भारत मंडपम में हुए सीरीज से जुड़े एक इवेंट के दौरान नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारांडोस ने कहा था- “ऑपरेशन सफेद सागर एक ऐसी कहानी है, जिसे दुनिया के सामने लाना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस सीरीज के जरिए हम कारगिल युद्ध में अपने अदम्य साहस, वीरता और समर्पण का परिचय देने वाले बहादुर सैनिकों और उन वीर महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिन्होंने देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

सोशल मीडिया और समीक्षकों की राय

एक्स प्लेटफॉर्म पर भी सीरीज की जमकर सराहना हो रही है। कोई यूजर इसे शानदार बता रहा है तो कोई इसे मस्ट वॉच का टैग दे रहा है। फिल्म समीक्षकों की तरफ से भी सीरीज को काफी प्यार मिल रहा है। जानी मानी फिल्म समीक्षक शुब्रा गुप्ता ने इस सीरीज को साढ़े तीन स्टार दिए हैं।

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सीरीज की तारीफ की और स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा को श्रद्धांजलि भी दी।